विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन टूटा! कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, राजद पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

कांग्रेस और राजद द्वारा अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने के बाद अब सबकी नजर दोनों दलों की अगली रणनीति पर है. 

बिहार में महागठबंधन टूटा! कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, राजद पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी
बिहार में कांग्रेस और राजद द्वारा अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने के बाद महागठबंधन में दरार पड़ गई है.

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी के इस फैसले ने महागठबंधन की एकजुटता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहले ही छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. ऐसे में कई सीटों पर सहयोगी दल आमने-सामने नजर आ सकते हैं.

कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक को मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से असदउल्लाह खान को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस की एकमात्र सीट भी चुनौती में

विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें कांग्रेस के पास केवल एक सीट है. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मदन मोहन झा वर्तमान विधान पार्षद हैं. लेकिन इस बार उनकी राह आसान नहीं दिखाई दे रही है.

जन सुराज ने इस सीट से सुरेश प्रसाद राय को उम्मीदवार बनाया है. वह पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे और दूसरे स्थान पर रहे थे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार जन सुराज यहां कड़ी चुनौती पेश कर सकती है.

पुराने चेहरे और नई चुनौती

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए रजनीकांत पाठक पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. उस चुनाव में वह चौथे स्थान पर रहे थे. अब कांग्रेस के टिकट पर उनकी राजनीतिक परीक्षा होने वाली है. वहीं पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाए गए संजय यादव लंबे समय से कांग्रेस सेवा दल से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

इस बीच कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वह 3 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. हालांकि अब तक पार्टी ने उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. इससे राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- 'मां-बाप से मिलने आई हूं...', लालू यादव के बुलावे पर पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Bihar Politics Congress Update, Bihar MLC Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com