वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ होने वाली 5पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू को टीम में शामिल किया है. उन्हें ज्वेल एंड्रयू की जगह कवर के तौर पर बुलाया गया है, जो वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के 36वें ओवर के दौरान नमन धीर का कैच पकड़ते समय एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया.
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, "शनिवार को तीसरे वनडे के दौरान ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लगने के बाद विकेटकीपिंग की भूमिका के लिए आमिर जांगू को टीम में शामिल किया गया है।. मेडिकल टीम अभी भी एंड्रयू की स्थिति पर नजर रख रही है और उनकी जांच कर रही है." ज्वेल एंड्रयू वेस्टइंडीज की ओर से तीसरे वनडे में पारी का आगाज करने भी नहीं उतरे थे. जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत शाई होप ने की थी, जांगू ने दिसंबर 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से वेस्टइंडीज के लिए सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन मैचों में बल्ले से उनका रिकॉर्ड औसत रहा है. उन्होंने 120.74 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं.

29 साल के जांगू ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने नाबाद 58, 114 और 67 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे. जांगू से आगे सिर्फ शाई होप (278 रन) और शुभमन गिल (334 रन) रहे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत-वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 10 मुकाबलों में बाजी कैरेबियाई टीम ने मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है.
वेस्टइंडीज की टी20 स्क्वाड Vs भारत: अकील हुसैन, रोस्टन चेज, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, शिमरोन हेटमायर, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, कामिल पूरन, क्वेंटिन सैम्पसन, ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, अमीर जंगू
(IANS के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें | नंबर 1 रोहित शर्मा, पूरन नंबर 2, भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, इसी महीने इस तारीख को खेला जाएगा महामुकाबला
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गंभीर को संदेश, बोले- इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं