विज्ञापन

कटहल के लिए खूनी संघर्ष, तोड़ने से मना किया तो पेड़ मालिक को तीन युवकों ने चाकू से गोदा

ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अफरोज अली को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

कटहल के लिए खूनी संघर्ष, तोड़ने से मना किया तो पेड़ मालिक को तीन युवकों ने चाकू से गोदा
प्रतीकात्मक फोटो AI
Bihar News:

बिहार में हिंसा बढ़ते हुए दिख रही है. छोटे-छोटे विवादों में युवक हिंसक हो रहे हैं और जघन्य अपराध कर रहे हैं. हाल ही में गोली मारने से लेकर चाकू से हमले के कई मामले सामने आए हैं, जो सारे अपराध छोटे-छोटे विवाद पर हुए रंजिश की वजह से हुए हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां महज कटहल को लेकर खूनी संघर्ष हुआ और पेड़ के मालिक को चाकू से गोद दिया गया. इस घटना को तीन युवकों ने ही अंजाम दिया, जिसे कटहल तोड़ने से मना किया गया था.

घटना गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की है, जहां एक मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया. यहां कटहल तोड़ने से मना करने पर तीन युवकों ने पेड़ के मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित को डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रामीणों ने तीन युवकों में से एक को पकड़ा

बताया जाता है कि मठिया गांव के निवासी अफरोज अली अपने घर पर काम करा रहे थे. बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि उनके कटहल के पेड़ पर तीन युवक चढ़े हुए हैं. वे कटहल तोड़ रहे हैं. जब अफरोज अली ने कटहल तोड़ने से उन्हें रोका और विरोध जताया, तो तीनों युवक उग्र हो गए. आरोपी युवकों ने कटहल पेड़ के मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में अफरोज अली गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत एक आरोपी को पकड़ लिया. जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले.

ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अफरोज अली को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

नगर थाना के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि मठिया गांव से चाकूबाजी की सूचना मिली थी. एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः दूल्हे को लड़खाता देख दुल्हन ने तोड़ी शादी... बनाया बंधक, खर्च वसूली की बात आई तो भाग गए बाराती

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com