Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर के रख दिया है. जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मौहनपुर में एक मां ने अपनी सास से साथ हुए झगड़े के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए अपने पांच बच्चों के साथ जहर खा लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
पेंशन के पैसों ने घोला रिश्तों में जहर
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित महिला सोनी देवी का अपने सास-ससुर के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है . घर में विवाद की जड़ सास को मिलने वाली पेंशन की राशि थी. इन्हीं रुपयों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निजी अस्पताल में चल रहा है जिंदगी और मौत का संघर्ष
इसी पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी. इसी मानसिक तनाव में आकर सोनी देवी ने अपनी तीन बेटियों (प्रीति, रचना, सपना) और दो बेटों (राम और लखन) को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद जब बच्चों और महिला की तबीयत बिगड़ने लगी परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत सभी को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम सबों की जान बचाने का लगातार प्रयास कर रही है और उनकी स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में करीब 60 लोगों से भरी बस में लगी आग, मची चीख-पुकार; जान बचाने को खिड़कियां तोड़ कूदे यात्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं