Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: एक ऐसी पिच जिस पर पिछले मुकाबले में रिकॉर्ड रन चेज हुआ था, उसी पिच पर जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने इस तरह घातक गेंदबाजी की कि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 75 पर ऑल-आउट हो गई. भुवनेश्वर ने मैच की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर जो कार्नेज शुरू किया, वो हेजलवुड ने खत्म किया. 7 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. दिल्ली के नाम आईपीएल इतिहास का पावरप्ले का सबसे लो स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड चस्पा हो गया है. सितारों से सजी दिल्ली के पास भुवनेश्वर और हेजलवुड की गेंदों का कोई जवाब नहीं दिखा. क्या राहुल और क्या स्टब्स, कोई क्रीज पर टिक ही नहीं पाया. दिल्ली के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. वो भला तो अभिषेक का पोरेल का, जिन्होंने 30 रनों की पारी खेली. नहीं तो दिल्ली के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे लो स्कोर होता. उनके अलावा डेविड मिलर ने 19 और काइल जेमिसन ने 12 रन बनाए. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार.
DC vs RCB Live Score: दिल्ली 75 पर ढेर
एक ऐसी पिच जिस पर कुछ दिन पहले रनों का अंबार लगा था, उस पर दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ढेर हो गई है. जोश हेडलवुड ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड किया और इसके साथ ही दिल्ली की बल्लेबाजी समाप्त हुई. हेजलवुड को मैच की चौथी सफलता मिली. शानदार यॉर्कर. मिडिल स्टंप पर. पोरेल ने पीछे हटकर खेलना चाहा. लेकिन चूक गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह गेंदबाजी कोई भी नहीं भूला पाएगा. यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा सबसे लो स्कोर है. भुवनेश्वर-हेडलवुड दोनों ने पावप्ले के अंदर ही 3-3 विकेट निकाल लिए.
16.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 75
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को नौंवा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को नौंवा झटका लगा है. कुलदीप यादव बोल्ड हुए. सुयश शर्मा ने विकेट निकाला. गुड लेंथ गेंद थी, जिसे लेग साइड में खेलने गए. लेकिन गेंद पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और मिडिल स्टंप से टकराई.
15.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 71/9
DC vs RCB Live Score: आखिरी के 5 ओवर बाकी
अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के सबसे लो स्कोर से आगे निकल चुकी है. क्या वो सम्मानजनक स्कोर तक जा पाएगी, देखने वाली बात होगी. क्रीज पर कुलदीप यादव और अभिषेक पोरेल हैं. दिल्ली का टोटल कितना बड़ा होगा, इस पर निर्भर करेगा कि अभिषेक पोरेल कितनी देर स्ट्राइक पर रहते हैं. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं.
15.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 71/8
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को 8वां झटका
दिल्ली को आठवां झटका लगा है यहां पर. काइल जैमिसन को जाना होगा. क्रुणाल पांड्या आए और उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाया. मिडिल स्टंप पर गेंद थी. अंपायर ने उंगली उठाई. जैमिसन को सिर्फ एक चीज बचा सकती है ऐर वो है ऊचाई. जैमिसन गलत लाइन खेल गए. गेंद पिछले पैड पर लगी. बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद चिप कर रही थी मिडिल स्टंप पर. अंपायर्स कॉल है यह. विकेट आया.
12.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 62/8
DC vs RCB Live Score: दिल्ली के माथे से टला 'कलंक
रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में काइल जैमिसन ने दो छक्के लगाए. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं और इसके साथ ही दिल्ली के माथे से आईपीएल का सबसे लो स्कोर लगने का कलंक हटा गया है. दिल्ली का स्कोर 50 पार है. अभिषेक और जैमिसन की कोशिश दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक लेकर जाने की होगी.
11.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 58/7
DC vs RCB Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का मैच पूरा हुआ. पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. दिल्ली को आईपीएल के सबसे लो स्कोर से आगे निकलने के लिए अब केवल 3 रन चाहिए. इस बीच पोरेल अंपायरों से विज़िबिलिटी के बारे में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन वे टस से मस नहीं हो रहे हैं. आंधी के बीच मैच जारी है.
10.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 46/7
DC vs RCB Live Score: शुरू हुआ मुकाबला
आंधी के चलते विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है. लेकिन गेम अब दोबारा शुरू हो चुका है. सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे हैं. अभिषेक पोरेल बात कर रहे हैं. उनकी आंखो में कुछ जा रहा है.
DC vs RCB Live Score: आंधी के चलते रूका मैच
आंधी के चलते मैच रूका हुआ है अभी. टाइम आउट के ठीक बाद जब गेंद शुरू होने वाला था. लेकिन तभी आंधी और तूफान आया. पाटीदार ने अंपायरों से बात की है. वे मैदान से बाहर नहीं जा रहे हैं, बल्कि इसके साफ होने का इंतज़ार कर रहे हैं. दिल्ली में विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है.
9.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 43/7
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को सातवां झटका
दिल्ली को सातवां झटका लगा. रसिख सलाम डार ने जितेश शर्मा का शिकार किया. एक पार्टनरशिप पनप रही थी, तभी मिलर अपना विकेट थ्रो करके चले गए. स्टंप पर शॉर्ट बॉल, गेंद अच्छी थी, मिलर ने पुल करने की कोशिश की, वह शॉट लगाने में थोड़ा जल्दी आ गए और गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर गई. जितेश ने आराम से कैच पकड़ लिया. डेविड मिलर 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट. दिल्ली के ऊपर आईपीएल का सबसे फिसड्डी टीम बनने का खतरा मंडरा रहा है.
9.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 43/7
DC vs RCB Live Score: दिल्ली के लिए अच्छा ओवर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 12 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल ने चौका जड़ा फिर डेविड मिलर ने चौथा झटका लगा. दोनों अगर ऐसे ही खेलते रहे तो दिल्ली आईपीएल इतिहास का सबसे लो स्कोर नहीं बना रही है. लेकिन कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.
7.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 25/6
DC vs RCB Live Score: पावरप्ले का सबसे खराब स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के नाम अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे लोएस्ट स्कोर हो गया है. पावरप्ले का आखिरी ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका. दिल्ली कैपिटल्स को अगर आज इतिहास की सबसे फिसड्डी टीम का तमगा नहीं चाहिए तो इस जोड़ी को रन बनाने होंगे. मिलर अकेले दिल्ली को बड़े स्कोर पर पहुंचा सकते हैं और उनके पास पूरा मौका है.
4.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 13/6
DC vs RCB Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. दिल्ली के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. आईपीएल का सबसे लो स्कोर 49 है, क्या ये आज टूट जाएगा? क्रीज पर डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल हैं. पिछले ओवर से 2 रन आए हैं. भुवनेश्वर के 3 ओवर हुए हैं और उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए हैं.
4.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 11/6
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को छठा झटका
क्या दिल्ली पावरप्ले के अंदर ऑल-आउट हो जाएगी? जोश हेजलवुड के नाम विकेट आया है. देवदत्त पडिक्कल ने कैच लपका. हेज़लवुड की चालाक बॉलिंग, उनके शरीर पर निशाना साधकर शॉट मारा. राणा उलझ गए, गेंद से नज़रें हटा लीं और गेंद ग्लव्स से निकलकर गली की तरफ चली गई.
3.5 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 8/6
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका
ये हो क्या रहा है...दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 7 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए हैं. भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे हैं या जादू, पता नहीं. दिल्ली के ऊपर आईपीएल का सबसे लोएस्ट टोटल होने का खतरा मंडरा रहा है. गेम शुरू हुआ अभी 25 मिनट हुए हैं. 16 गेंद हुई हैं मैच की और दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. भुवी एक ड्रीम स्पेल कर रहे हैं, ऑफ के बाहर अच्छी लेंथ की गेंद डाली और एकदम सही सीम पोजीशन पर स्विंग किया. पटेल ने डिफेंड करने की कोशिश की और गेंद बॉटम एज से लगकर जितेश के पास गई.
2.4 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 7/5
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
भुवनेश्वर आए और विकेट लाए. दिल्ली को चौथा झटका लगा है. दिल्ली को ऐसी शुरुआत की उम्मीद बिल्कुल नहीं होगी. मैच की सिर्फ 13 गेंद हुई हैं और दिल्ली के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. इसी पिच पर पिछले मैचों में रनों का अंबार लगा था और आज बैटिंग एकदम से मुश्किल लग रही है. ऑफ साइड के बाहर आउट स्विंगर. स्टब्स इसे छोड़ सकते थे, लेकिन वो इस पर ड्राइव के लिए गए. बल्ले का किनारा लगा और गेंद पडिक्कल के पास गई.
2.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 7/4
DC vs RCB Live Score: हैट्रिक पर हेजलवुड
ओह ये क्या हो रहा है...जोश हेजलवुड हैट्रिक पर हैं. समीर रिज़वी गोल्डन डक हुए. टेस्ट मैच की लाइन, गुड लेंथ और ऑफ़ स्टंप के आस-पास चैनल में. पड़ने के बाद कांटा बदली. खड़े-खड़े ड्राइव के लिए गए. पैर जम से गए. गेंद बल्ले का किनारा लेकर कीपर के पास वापस चली गई. दिल्ली ने 2 रन बनाए हैं और 3 विकेट गंवा दिए हैं. बेंगलुरु की दमदार शुरुआत.
1.2 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 2/3
DC vs RCB Live Score: केएल राहुल आउट
चलिए केएल राहुल को भी जाना होगा. जोश हेजलवुड ने पहली ही गेंद पर आउट किया. बाउंसर थी. जिसे पुल करने के लिए गए. बिल्कुल भी पोजिशन में नहीं थे. गेंद खड़ी हो गई और कीपर जितेश ने कोई गलती नहीं की. दिल्ली मुश्किल में है. उसने दो स्कोर पर दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया है. बेंगलुरु की दमदार शुरुआत
1.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 2/2
DC vs RCB Live Score: साहिल परख आउट
मैच की दूसरी ही गेंद और डेब्यू कर रहे साहिल पारख आउट हुए. खाता भी नहीं खोल पाए. स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने बेंगलुरु को दमदार शुरूआत दिलाई है. अनप्लेबल डिलवरी थी. मिडिल स्टंप पर इनस्विंग यॉर्कर. परख के पास इसका कोई जवाब ही नहीं था. परख बल्ले की जड़ से डिफेंड करने गए थे.
0.2 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 0/1
DC vs RCB Live Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. केएल राहुल अपने पार्टनर साहिल पारख के साथ मैदान पर आ चुके हैं. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
DC vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
DC vs RCB Live Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि वह बिना किसी बदलाव के उतरी हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन बदलाव के साथ उतरी है. दिल्ली में लुंगी एनगिडी की जगह काइल जैमिसन आए हैं. साथ ही मुकेश कुमार को भी ब्रेक दिया गया है.
DC vs RCB Live Score: भुवनेश्वर कुमार पर नजरें
भुवनेश्वर कुमार का दिल्ली कैपिटल्स के टॉप तीन बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है. उन्होंने राहुल और नितीश राणा को दो-दो बार आउट किया है, लेकिन उनके खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 109 और 122 है. उन्होंने चार पारियों में निस्सांका को भी तीन पवेलियन भेजा है.
DC vs RCB Live Score: काइल जैमीसन को मिली कैप
ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को उनकी कैप सौंप दी है. महाराष्ट्र के टीनेजर साहिल पारख भी आज DC में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
DC vs RCB Live Score: क्या खेलेंगे मिचेल स्टार्क?
मिचेल स्टार्क को वॉर्मअप करते देखा गया है. लेकिन वो भी आज का मैच खेलेंगे इसकी उम्मीद काफी कम है. स्टार्क अगले मैच से दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.
DC vs RCB Live Score: लुंगी एनगिडी पर अपडेट
लुंगी एनगिडी को कोई गंभीर चोट नहीं थी, ऐसे में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वो ठीक होने के बाद टीम होटल लौट आए हैं. लेकिन उनके इस मैच में खेलने की कोई उम्मीद नहीं है. रिज़र्व खिलाड़ियों में काइल जैमीसन और दुष्मंथा चमीरा रिप्लेसमेंट के लिए मौजूद हैं.
DC vs RCB Live Score: कोहली की नजरें विराट रिकॉर्ड पर
कोहली को आईपीएल के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है. उन्होंने 274 मैचों में 39.95 की औसत और 133.76 की स्ट्राइक रेट से 8989 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली का औसत 66.8 का रहा है, जिसमें 11 पारियों में लगाए गए सात अर्धशतक भी शामिल हैं.
DC vs RCB Live Score: प्वॉइंट्स टेबल में दोनों की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 4 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है. यह टीम 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर चुकी है. दूसरी तरफ, आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं. टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है. आरसीबी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर नंबर-1 पायदान अपने नाम करने पर हैं.
DC vs RCB Live Score: पिच रिपोर्ट
दिल्ली में बल्लेबाजी करने आसान माना जाता है. अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को फायदा होता है. इसके बावजूद, दिल्ली की पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कठिनाई रहती है. आज फिर एक बार रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. स्पिनर्स और स्लो बॉल पर गेंदबाजों को फायदा हो सकता है.
DC vs RCB Live Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैय जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है. अरुण जेटली स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमें 11 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. आरसीबी ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है.
DC vs RCB Live Score: ऐसी है दोनों टीमों
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, साहिल परख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और काइल जेमिसन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, और विहान मल्होत्रा.
DC vs RCB Live Score: दिल्ली के सामने बेंगलुरु
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ने के लिए तैयार है. मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा. विराट कोहली और केएल राहुल पर नजरें होंगी, जो जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.