विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2018

नीतीश की बिहार पुलिस पर भाजपा के आरोप, सांप्रदायिक हिंसा में बहुसंख्यकों के साथ पक्षपात हुआ

बिहार में भाजपा ने प्रशासन पर सांप्रदायिक हिंसा के बाद बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

नीतीश की बिहार पुलिस पर भाजपा के आरोप,  सांप्रदायिक हिंसा में बहुसंख्यकों के साथ पक्षपात हुआ
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • बिहार पुलिस पर भाजपा के आरोप.
  • बहुसंख्यकों के साथ पक्षपात का आरोप लगाया.
  • बिहार में सांप्रदायिक हिंसों का है मामला.
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी भाजपा ने प्रशासन पर विभिन्न जिलों में हाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार , राज्य विधानसभा में मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा , विधायक संजीव चौरसिया और मीडिया प्रभारी पंकज सिंह के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के . एस . द्विवेदी को दिए गए एक ज्ञापन में यह आरोप लगाया.

पंकज सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया , ‘ज्ञापन में यह कहा गया है कि औरंगाबाद , नालंदा और समस्तीपुर जैसे जिलों में बहुसंख्यक समुदाय ने अल्पसंख्यक समुदाय के असामाजिक तत्वों की उकसावे की कार्रवाइयों के बाद ही आक्रमण किया.’ 

नीतीश सरकार ने रामनवमी के दौरान क्षतिग्रस्त दुकानों के लिए मुआवज़ा की राशि जारी की

भाजपा शिष्टमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि ‘रामनवमी के आसपास हुई घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि प्रशासन ने अल्पसंख्यकों के प्रति नरमी बरती.’ 

भाजपा शिष्टमंडल ने सभी निर्दोष लोगों को रिहा करने और इन घटनाओं के दौरान पुलिस की तरफ से अपनाए गए कथित पक्षपातपूर्ण रुख की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में राजद , कांग्रेस और भाकपा ( माले ) ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के उभार का मुद्दा कई बार उठाया था. अनेक मौकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक हिंसा पर अप्रसन्नता जताई. 

VIDEO: आखिरकार गिरफ्तार हुए अरिजीत शाश्वत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagalpur Violence, Nitish Kumar, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com