विज्ञापन

दिसंबर के पहले हफ्ते प्राइम वीडियो की पंचायत 5 की बढ़ेंगी मुश्किलें,  सिनेमाघरों में 2 बड़ी फिल्मों का होगा क्लैश 

3 दिसंबर आपके पास ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में कई ऑप्शन हैं, जिसमें पंचायत सीजन 5 से लेकर सलमान खान की मातृभूमि का नाम शामिल है.  

दिसंबर के पहले हफ्ते प्राइम वीडियो की पंचायत 5 की बढ़ेंगी मुश्किलें,  सिनेमाघरों में 2 बड़ी फिल्मों का होगा क्लैश 
दिसंबर के पहले हफ्ते में ओटीटी और थियेटरों में होगा क्लैश
NDTV

अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जो 3 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है. वीकेंड की शुरुआत से पहले गुरुवार को यह सीरीज पर्दे पर दस्तक देगी, जिसका फैंस को इंतजार है. लेकिन इसी वीकेंड दर्शकों को और भी ऑप्शन मिलने वाले हैं, जो पंचायत सीजन 5 को हिट होने में मुश्किल में डाल सकते हैं. दरअसल, 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर होगी, जिसके चलते देखना होगा कि फैंस का ध्यान प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 5 पर जाता है या नहीं. 

3 दिंसबर को आ रहा है पंचायत सीजन 5

अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 दिसंबर 2026 को टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत का सीजन 5 स्ट्रीम होने जा रहा है, जिसका ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा. वहीं कहानी की बात करें तो फुलेरा गांव में बनरकास नए प्रधानपति और क्रांति देवी नई प्रधान के बनते हुए दिखेंगे, जिसके कारण मंजू देवी, बृज भूषण, विकास, सचिव जी, रिंकी और प्रहलाद चाचा की मुसीबत बढ़ती दिखेगी.  

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का पहला हॉरर शो, किले के रहस्य से 11 बजे कांप उठती थी रूह, भटकती थी आत्मा, IMDb पर 8.9 रेटिंग

4 दिसंबर को आएगी सलमान खान की मातृभूमि

सलमान खान यानी भाईजान की मातृभूमि (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) बड़े इंतजार के बाद सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है. यह अपूर्व लखिया निर्देशित वॉर ड्रामा फिल्म है, जो मूल रूप से गलवान वैली संघर्ष से प्रेरित थी. इसका पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसे विवाद के बाद बदल दिया गया है. सलमान खान कर्नल संदीप के रोल में हैं, जबकि चित्रांदा सिंह उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. फिल्म को CBFC ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है, जिसके बाद रनटाइम करीब 2 घंटे 34 मिनट है

ईठा से टकराएगी मातृभूमि

मातृभूमि की टक्कर पंचायत सीजन 5 से ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की ईठा (Eetha) से भी 4 दिसंबर 2026 को होगी. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो कि बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. यह महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. जबकि रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव समेत कई कलाकार फिल्म में नजर आने वाले हैं. अजय-अतुल का म्यूजिक और मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.   

ये भी पढ़ें- Anjana Singh Bhojpuri Film Trailer: अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म लेडी बॉक्सर का आया ट्रेलर, बॉक्सर बहू बन समाज का सामना करती आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 5, Maatrubhumi, Eetha, Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com