बिहार के नए-नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है, जिसकी तैयारियां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार तैयारियां की गई थी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने समूहों में एक साथ शपथ ली. रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है. गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
Bihar Cabinet Expansion Updates:
सीएम सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशान्त हुए शामिल
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया किया गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली.
- रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है.
- गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
- बता दें कि पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने. बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: मंच पर मौजूद नेताओं से मिले पीएम मोदी
कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद नीतीश कुमार, चिराग पासवान और अन्य नेताओं से मुलाकात की.
बिहार कैबिनेट विस्तार: राम कृपाल यादव समेत कई नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार के तहत राम कृपाल यादव, नितीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली.

Bihar Cabinet Expansion LIVE: मिथिलेश तिवारी के संग मंत्री पद की शपथ लेते बाकी नेता
बिहार में आज कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, मिथिलेश तिवारी के साथ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

Bihar Cabinet Expansion LIVE: सम्राट कैबिनेट के नए साथ
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, नए कैबिनेट विस्तार में किसे-किसे जगह मिली है, देखिए

Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं नेता
बिहार में इस वक्त मंत्री पद की शपथ ली जा रही है, तमाम मंत्री समहूों में एक साथ शपथ ले रहे हैं.

Bihar Cabinet Expansion LIVE: नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद शपथ
बिहार के कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी शपथ ली है. इसी के साथ सम्राट के कैबिनेट का विस्तार हो गया है.

Bihar Cabinet Expansion LIVE: कई मंत्रियों ने एक साथ ली शपथ
बिहार में कई मंत्री एक साथ शपथ ले रहे हैं. सम्राट के कैबिनेट विस्तार में कौन-कौन मंत्री बना है, फोटोज में देखिए-

Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार में मंत्री पद की शपथ ले रहे नेता
बिहार कैबिनेट विस्तार में इस वक्त मंत्री पद की शपथ ली जा रही है.

Bihar Cabinet Expension: कैबिनेट विस्तार में पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी पटना के गांधी मैदान पहुंच चुके हैं, जहां कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. जिसमें तमाम दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं.

Bihar Cabinet Expension: कैबिनेट विस्तार समारोह में अमित शाह-राजनाथ सिंह समेत कई नेता शामिल
पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस मौके पर एनडीए के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे और नए मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया को देखा.
#WATCH | Bihar: Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Union Minister Nitin Nabin, along with several other leaders, attend the cabinet expansion of the Bihar government at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/GWmvzT4EVT
— ANI (@ANI) May 7, 2026
Bihar Cabinet Expansion LIVE: पटना में पीएम मोदी का रोड शो
पीएम मोदी का इस वक्त पटना में रोड शो हो रहा है. जहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत हो रहा है. लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं, थोड़ी देर में पीएम मोदी गांधी मैदान पहुंच बिहार कैबिनेट विस्तार के शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: पटना में शपथ समारोह में अमित शाह शामिल, निशांत कुमार से मुलाकात
पटना में बिहार कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से मुलाकात की, जिन्हें आज राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है.
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah attends oath-taking ceremony for Bihar Cabinet expansion, in Patna. He meets former CM Nitish Kumar's son, Nishant Kumar, who is going to be inducted into the State Cabinet today pic.twitter.com/KOOHKnurvN
— ANI (@ANI) May 7, 2026
Bihar Cabinet Expansion News: बिहार कैबिनेट विस्तार में कौन-कौन करेगा शिरकत
पटना में आज बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. उन्होंने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए इसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि करार दिया.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: शपथ लेने के पहले पिता नीतीश कुमार से लिया निशांत ने आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
बिहार में आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. नई कैबिनेट में BJP के 15, JDU के 13, LJP (RV) के 2 मंत्री शामिल होंगे. खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं. मंत्री पद की शपथ लेने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: शपथ समारोह के लिए पीएम मोदी पटना पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं, जहां वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी रोडशो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Bihar Cabinbet Expension: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है: संजय सरावगी
बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बहुत खास है, क्योंकि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर एनडीए नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार है और इसे ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की गई है. संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, जो बिहार के लिए गर्व की बात है.
Bihar Cabinet Expension: नीतीश सरकार में 5 नए चेहरे को मिलेगा मौका, निशांत कुमार भी शामिल
बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों को शामिल किया जाएगा. इनमें निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, भगवान सिंह और दामोदर रावत को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: कैबिनेट विस्तार से पहले हुई बैठक
कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य नेतृत्व और केंद्र के एनडीए नेतृत्व के बीच कई दौर की बैठकें हुईं. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी शामिल रही. गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक को मंत्रियों की अंतिम सूची तय करने में निर्णायक माना जा रहा है. इसके अलावा एनडीए सहयोगियों जैसे राजीव रंजन सिंह, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के साथ भी बातचीत की गई, ताकि गठबंधन में संतुलन और तालमेल बना रहे.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: पटना में शपथ समारोह के लिए सजा मंच
बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. इस बड़े आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

Bihar Cabinet Expansion LIVE: शपथ समारोह से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी.
- एयरपोर्ट गोलंबर से पूर्वी पटेल गोलंबर तक और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर तक के रास्तों को भी सील किया जाएगा.
- पटेल गोलंबर से इनकम टैक्स गोलंबर तक का पूरा इलाका, जिसमें हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन और आर-ब्लॉक शामिल हैं, को पूरी तरह ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है.
- इनकम टैक्स गोलंबर, डाकबंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज और कारगिल चौक समेत कई प्रमुख चौराहों पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण लागू रहेगा.
- न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश बंद रहेगा. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को जगदेव पथ और राजा बाजार होकर वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
- पटना जंक्शन जाने वाले लोगों को करबिगहिया की ओर से आने की सलाह दी गई है, ताकि शहर के मुख्य हिस्सों में जाम से बचा जा सके.
Bihar Cabinet Expansion News LIVE: आज जिम्मेदारी बांटी जाएगी, फिर काम शुरू होगा...बिहार कैबिनेट विस्तार पर जदयू नेता बोले
बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर जदयू नेता शैलेश कुमार बुलो मंडल ने कहा कि विस्तार एक प्रक्रिया है और यह होना ही है. उन्होंने कहा कि आज सभी नेताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिसके बाद वे अपने-अपने काम में लग जाएंगे और सरकार का कामकाज आगे बढ़ेगा.
Bihar Cabinet Expansion News LIVE: कौन-कौन पहुंच चुका पटना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य नेतृत्व और केंद्र के एनडीए नेतृत्व के बीच कई दौर की बैठकें हुईं. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी शामिल रही. गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक को मंत्रियों की अंतिम सूची तय करने में निर्णायक माना जा रहा है.
शपथ ग्रहण से पहले पटना के गांधी मैदान में भरा पानी
कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद पटना के गांधी मैदान में पानी भरा हुआ है. शपथ ग्रहण के सभास्थल के पास भी जलजमाव है, पटना नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी रात भर जुटे रहे सभा स्थल को जल जमाव से मुक्त करने में लगे हैं.
बिहार कैबिनेट विस्तार आज, पटना में ट्रैफिक में बदलाव और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
सम्राट कैबिनेट में जदयू के तरफ से कौन-कौन बनेगा मंत्री
सम्राट कैबिनेट में जदयू के तरफ से कौन-कौन मंत्री बनेगा यहां, जानिए नाम-
- निशांत कुमार
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- सुनील कुमार
- विजेंद्र यादव
- श्रवण कुमार
- विजय चौधरी
- मदन सहनी
- जमा खान
- शीला मंडल
- दामोदर रावत
- बुलो मंडल
- रत्नेश सदा
Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार कैबिनेट विस्तार में कौन बनेगा मंत्री
बिहार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी की तरह से कौन-कौन मंत्री बनेगा, यहां देखिए लिस्ट-
- दिलीप जायसवाल
- विजय सिन्हा
- संजय टाइगर
- केदार गुप्ता
- रामा निषाद
- रामकृपाल यादव
- इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
- नीतीश मिश्रा
- मिथिलेश तिवारी
- भगवान सिंह कुशवाहा
- लखविंदर पासवान
- प्रमोद चंद्रवंशी
Bihar Cabinet Expansion LIVE: पटना में ट्रैफिक पर पाबंदी
बिहार के कैबिनेट विस्तार को देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. इस कार्यक्रम को देखते हुए, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है, और कई अहम रास्तों पर कड़ी पाबंदियाँ लगाई गई हैं. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइज़री के अनुसार, कार्यक्रम वाले दिन शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. मुख्य रास्ते—जिनमें एयरपोर्ट गोलंबर से पूर्वी पटेल गोलंबर तक, और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर तक के रास्ते शामिल हैं—पूरी तरह से सील रहेंगे.
Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नए मंत्रियों को लोक भवन से फोन जाने शुरू
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नए मंत्रियों को लोक भवन से फोन जाने शुरू हो गए हैं. ये सभी मंत्री आज पटना के गांधी मैदान में दिन के साढ़े बारह बजे शपथ लेंगे. जिन नेताओं को फोन गया है उनमें लखविंदर पासवान, दिलीप जायसवाल (भाजपा), विजय सिन्हा (भाजपा), प्रमोद चंद्रवंशी, संजय टाइगर (भाजपा), सरवन कुमार (जदयू), केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रामा निषाद, मदन साहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, रामकृपाल यादव और इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र शामिल हैं.
Bihar Cabinet Expension Live: पीएम मोदी, शाह समेत ये नेता होंगे शामिल
आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत प्रमुख पार्टी नेता शामिल होंगे. इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, एलजेपी (आरवी) के प्रमुख चिराग पासवान और हम (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी समेत गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे.
Bihar Cabinet Expension: पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है. सम्राट चौधरी को इसकी कमान सौंपी गई है. सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले ही कहा जा रहा था कि पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद यहां विस्तार किया जाएगा.
CM Samrat Choudhary's cabinet oath: शपथ समारोह की तैयारियां पूरी
बिहार में सम्राट चौधरी का कैबिनेट विस्तार आज हो रहा है. जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा
Bihar Cabinet Expension: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के तमाम प्रमुख नेता शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार बिहार जा रहे हैं, ऐसे में उनके बड़े पैमाने पर स्वागत की तैयारियां चल रही हैं.