विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2019

बिहार की सीतामढ़ी जेल में हत्यारे का मना जन्मदिन, VIDEO वायरल होने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार के सीतामढ़ी जेल (Sitamarhi Jail) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुख्यात बदमाश अपने साथियों को जन्मदिन पर पार्टी देते नजर आ रहा है.

Also Read in
बिहार की सीतामढ़ी जेल में गैंगस्टर पिंटू तिवारी का मना बर्थडे.
  • सीतामढ़ी जेल में मना गैंगस्टर पिंटू तिवारी का जन्मदिन
  • जेल की दीवारों को गुब्बारों से सजाया गया और केक भी कटा
  • दो इंजीनियरों की हत्या का दोषी है पिंटू तिवारी
पटना:

बिहार के सीतामढ़ी जेल (Sitamarhi Jail) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुख्यात बदमाश अपने साथियों को जन्मदिन पर पार्टी देते नजर आ रहा है. 2015 में दो इंजीनियरों की हत्या के दोषी गैंगस्टर पिंटू तिवारी (Pintu Tiwari) का जन्मदिन मनाने के लिए सीतामढ़ी जेल (Sitamarhi Jail) में भव्य पार्टी का आयोजन भी किया गया था. जेल में जन्मदिन मनाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 7 गार्ड को निलंबित कर दिया गया है. इस दौरान जेल परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था, और केक की भी व्यवस्था की गई थी. दोषी पिंटू तिवारी (Pintu Tiwari) को भी कैदियों से उपहार स्वीकार करते देखा गया था. बाद में पिंटू तिवारी को कैदियों के साथ खाना खाते भी देखा गया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैदियों को जन्मदिन का गीत गाते हुए भी देखा गया, जब पिंटू तिवारी केक काट रहा था. इस दौरान कई कैदियों को मोबाइल फोन पर बात करते भी देखा गया. पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'मैंने जेल अधिकारियों से बात की है और जांच का आदेश दिया गया है.'

याकूब के परिवार ने आधी रात को जेल में जन्मदिन का केक भिजवाया था

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है. वहीं, 18 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जेल प्रशासन ने शनिवार देर रात तक छापेमारी भी की और कैदियों से 7 स्मार्टफोन जब्त किए. बता दें कि पिंटू तिवारी मुकेश पाठक के नेतृत्व वाले एक गिरोह का शार्पशूटर था. वह अभी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. बता दें कि पिछले साल बिहार की जेलों में एक साथ छापे मारे गए थे, जिसमें मोबाइल फोन सहित कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गई थी. 

(इनपुट: ANI से भी)

VIDEO: इटावा की जेल में जुआ खेलते दिखे कैदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sitamarhi Jail, Bihar, Sitamarhi, Pintu Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com