बिहार के वैशाली शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई. मुजफ्फरपुर जिले से बारात चेहराकलां के कटहरा में पहुंची थी. तभी दुल्हन ने प्रेमी के साथ जहर खा लिया. दुल्हन की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेमी भी उसी गांव का है. उसका निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है. बारात लौटने के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच हिंसा भी हुई.
जब स्टेज पर अचानक गिर गई दुल्हन
शादी का स्टेज सजा हुआ था, तभी दुल्हन स्टेज पर अचानक गिर पड़ी. शुरुआत में घरवालों ने मामला संभालने की कोशिश की और कहा कि दुल्हन का बीपी लो हो गया है. लेकिन रात बढ़ने के साथ मामला गंभीर होता चला गया.
पूरी रात इंतजार करते रहे बाराती
पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई. दूल्हा और बाराती पूरी रात दुल्हन के ठीक होने का इंतजार करते रहे. लेकिन इसी बीच दुल्हन की मौत की खबर सामने आई. इसके बाद बाराती वापस लौट गया. बताया जा रहा है कि गांव वालों ने शव को चुपचाप ठिकाने भी लगा दिया है. बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
वर-वधु पक्ष के बीच मारपीट
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. वधु पक्ष और वर पक्ष के बीच विवाद हुआ. मामला सिर्फ बहसबाजी तक नहीं रहा, बल्कि मारपीट तक पहुंच गया. मामला भड़कने के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत भी बुलाई. पंचायत में प्रेमी युवक के परिवार के खिलाफ सजा सुनाई गई. युवक के परिवार पर आर्थिक दंड लगाने लगाया गया है.
यह भी पढ़ेंः पेट में पल रहे 3 माह के बच्चे संग दुनिया छोड़ गई गुड़िया, जिस दिन काटना था पहली एनिवर्सरी का केक, उसी दिन उठी अर्थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं