वैशाली जिला के महुआ पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने जमकर खड़ी खोटी सुनाई. दरअसल, यहां बाबा चौहरमल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम 1 महीने से टाला जा रहा था, और सभी कार्यक्रम होने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे इसलिए की इस कार्यक्र में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी आना था. लेकिन जब चिराग पासवान के आने की बात हुई तो कार्यक्रम आयोजित किया गया. लेकिन जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो चिराग पासवान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महुआ नहीं पहुंचे. इसके बाद वहां पहुंचे कार्यकर्ता और आम लोगों का गुस्सा फुट पड़ा.
कार्यक्रम में बिहार सरकार के तीन मंत्री लखिदर पासवान, संजय पासवान और संजय सिंह शामिल होने के लिए पहुंचे थे. लेकिन बिहार सरकार के दो मंत्री कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही वहां से निकल गए थे. लेकिन स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह वहां मौजूद थे. इसके बाद चिराग पासवान के नहीं पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं मंच पर ही मंत्रियों को खड़ी खोटी सुनाना शुरू कर दिया.
लोगों ने कहा लाखों खर्च हुए हैं इस कार्यक्रम के लिए
इसके बाद मंत्री मंच से ही लोगों को समझाते नजर आए और उनको बताते नजर आए कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की कैबिनेट की मीटिंग के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. वहीं लोगों का आरोप था कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कारण ही यह कार्यक्रम एक महीने आगे बढ़ाया गया. एक महीने तक महुआ के गांधी मैदान में पंडाल बना रहा, जिसमें लाखों रुपए खर्च हुए हैं.
नहीं आना था तो चिराग पासवान को नहीं देना चाहिए टाइम
लोगों ने कहा, जब उन्हें नहीं आना था तो हम लोग एक महीना पहले ही यह कार्यक्रम को कर लेते. लेकिन गुस्से से सभी कार्यकर्ता लाल हो चुके थे और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह से सभी एक ही सवाल कर रहे थे कि जब उन्हें नहीं आना था तो फिर टाइम क्यों दिए उन्हें टाइम नहीं देना चाहिए. जबकि मंत्री के द्वारा लगातार लोगों को समझाया जा रहा था. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे.
बहरहाल मंत्री जी वहां से निकलना ही मुनासिब समझे और इसके कुछ देर बाद मंत्री कार्यक्रम स्थल से निकल गए. इसके बाद भी महुआ के गांधी मैदान में कुछ देर कार्यक्रम चला और उसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई.
यह भी पढ़ेंः '1 रुपये के नोट और तेजपत्ता पर लिखे नंबर' डिकोड कर होती थी स्प्रिट की सप्लाई, बिहार में चौंकाने वाला खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं