विज्ञापन

ब‍िहार: म‍िड डे मील में पक गया सांप, खाने से बच्‍चे बीमार; अस्‍पताल में भर्ती 

खाना खाते ही बच्‍चों को उल्‍ट‍ियां होने लगी. आनन-फानन में उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. 

ब‍िहार: म‍िड डे मील में पक गया सांप, खाने से बच्‍चे बीमार; अस्‍पताल में भर्ती 
मिड डे मील के खाने में सांप गिरकर पक गया. उसी खाने को बच्चों को परोस दिया गया, जिसे खाकर बच्चे बीमार हो गए.

बिहार के सहरसा जिले के सरकारी स्‍कूल के म‍िड डे मील का खाना खाने से बच्‍चे बीमार हो गए. एमडीएम के खाने में सांप म‍िला, जो खाने के साथ पक गया था. उसी खाने को बच्‍चों को परोस द‍िया गया. खाना खाते ही बच्‍चे बीमार हो गए. उन्हें उल्‍ट‍ियां शुरू हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर डीएम भी पहुंच गए. मामला महिषी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बलुआहा का है.

पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई 

गुरुवार को मिड डे मील का खाना खाते ही बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी. थोड़ी ही देर में दर्जनों बच्चे पेट दर्द से कराहने लगे. स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और अस्पताल को यह खबर दी. पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से कुछ बच्चों को महिषी पीएचसी पहुंचाया. 

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल भेजा 

एंबुलेंस से भी बच्चों को पीएचसी लाया गया, जहां  पर इलाज शुरू हुआ. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. दर्जनों गंभीर बीमार बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घटना पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है.

बीमार हुए बच्चों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि एमडीएम खाने के बाद कुछ बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है. 115 बच्चे सदर अस्पताल रेफर किये गए हैं, जबकि कुछ बच्चे महिषी पीएचसी में भी भर्ती हैं. भोजन में सांप मिलने की बात पर डीएम ने कहा कि इस शिकायत की जांच कराई जा रही है. सभी बच्चे स्वस्थ हैं. कुछ समय तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: झारखंड: बोकारो में पुल के बीचो-बीच गैस टैंकर में लगी आग, ब्लास्ट के डर से भागे लोग


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com