विज्ञापन

झारखंड: बोकारो में पुल के बीचो-बीच गैस टैंकर में लगी आग, ब्लास्ट के डर से भागे लोग

फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाने की कोश‍िश कर रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. (रिपु सूदन की रिपोर्ट)

झारखंड: बोकारो में पुल के बीचो-बीच गैस टैंकर में लगी आग, ब्लास्ट के डर से भागे लोग
बोकारो में गैस टैंकर में आग लग गई.

झारखंड के बोकारो में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवाई पुल के बीचो-बीच गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई. इसकी वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें काफी तेज हो गईं, और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया. ब्लास्ट होने के डर से लोग भाग निकले.  

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा को देखते हुए NH-32 पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग गई. पुलिस ने एहतियातन गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही लोगों ०और वाहनों को रोक दिया है, जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो. 

टैंकर लीक होने से गैस निकल गई 

स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा डर इस बात को लेकर बना हुआ है कि अगर गैस टैंकर में ब्लास्ट हो जाता, तो गवाई पुल सहित आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद टैंकर से गैस लीक होकर काफी हद तक निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की आशंका कुछ कम हुई है.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. खबर लिखे जाने तक गैस टैंकर में लगी आग बुझी नहीं है.  

यह भी पढ़ें: सतना की मुस्लिम उप जेलर ने पूर्व हिंदू कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया कन्यादान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Bokaro, Gas Tanker, Caught Fire, Vehicles Both Sides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com