विज्ञापन

Bihar News: बांका के जंगल में मिली लड़की की दफ्न लाश, 3 महीने से थी लापता, जानें पूरी कहानी

तीन महीने से लापता युवती शिवानी कुमारी का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जमीन खोदकर बरामद किया है. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar News: बांका के जंगल में मिली लड़की की दफ्न लाश, 3 महीने से थी लापता, जानें पूरी कहानी

बिहार के रोहतास से शुरू हुई एक प्रेम और धोखे की कहानी का बेहद दर्दनाक अंत बांका के जंगलों में हुआ. तीन महीने से लापता युवती शिवानी कुमारी का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जमीन खोदकर बरामद किया है. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

24 नवंबर से लापता थी शिवानी

मृतका की पहचान रोहतास जिले के भटोली गांव निवासी रमेश राय की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. शिवानी 24 नवंबर 2025 से लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में कटोरिया वन विभाग में कार्यरत वनपाल (फॉरेस्टर) प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था.

वनपाल निकला मुख्य साजिशकर्ता

पुलिस के तकनीकी अनुसंधान और लगातार दबिश के बाद 13 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान प्रिंस ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. प्रिंस ने स्वीकार किया कि उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर शिवानी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कटोरिया के महादेवपुर कोदरातरी जंगल में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

जंगल में खुदाई और शव की बरामदगी 

आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर रोहतास के नोखा थाना की पुलिस टीम बांका पहुंची. स्थानीय कटोरिया पुलिस की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर खुदाई की गई, जहां से शिवानी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. शव बरामद होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है.

चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल चार लोगों प्रिंस कुमार (मुख्य आरोपी - वनपाल), उमेश यादव, छोटू कुमार और  आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रबिंद्र मोहन प्रसाद, पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार और थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. हालांकि आरोपियों ने हत्या की बात कबूल ली है, लेकिन हत्या के पीछे के सटीक कारणों और कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Shivani Murder Case, Banka Forest Body Recovery, Rohtas Missing Girl Case, Shivani Kumari Buried Body Found, Banka Murder Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com