विज्ञापन

शिवहर सदर अस्पताल में 'जुगाड़' वाला इलाज, दरोगा के टूटे पैर पर बांधा कार्टून, वायरल हुआ वीडियो

Bihar News: बिहार के शिवहर सदर अस्पताल की बदहाली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सड़क हादसे में घायल दरोगा श्यामलाल के टूटे पैर पर प्लास्टर के बजाय गत्ता को रस्सी से बांधकर इलाज किया गया. पढ़िए मनोज सिंह की ये रिपोर्ट.

शिवहर सदर अस्पताल में 'जुगाड़' वाला इलाज, दरोगा के टूटे पैर पर बांधा कार्टून, वायरल हुआ वीडियो
शिवहर सदर अस्पताल में गत्ते से मरीज का इलाज होता हुआ
NDTV

 Sheohar Viral Video: बिहार की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था अक्सर अपने कारनामों के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर इस इलाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वहां के अस्पतलों में मिल रही स्वास्थय सेवाओं की पोल खोलता नजर आ रहा है. ये वीडियो  शिवहर सदर अस्पताल का जिसने मानवीय संवेदनाओं की पोल खोलकर रख दी है. यहां एक सड़क हादसे में घायल पुलिस दरोगा का इलाज जिस 'जुगाड़' तकनीक से किया गया, उसे देख लोग दंग रह गए हैं.

स्प्लिंट की जगह टूटे पैर बांध दिया कार्टून

श्यामपुर भटहा थाना के तैनात एक दरोगा श्यामलाल की सड़क हादसे का शिकार हो गए थे.जिसमें में उनका पैर बुरी तरह से टूट गया था जिन्हें इलाज के लिए शवहर के सदर अस्पताल लाया गया था. जहां उपचार के तरीके को देख उनके साथ आए लोग दंग रह गए. स्पताल में दरोगा के टूटे पैर को  सीधा रखने के लिए एक अदद 'स्प्लिंट' (खपाच) तक नहीं था.

जुगाड़ वाला इलाज देख लोग हुए हैरान

अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने दरोगा जी के टूटे पैर को सहारा देने के लिए गत्ते (कार्टून) के टुकड़ों का इस्तेमाल करते हुए उसे रस्सी से बांध दिया. साथ ही ड्रिप चढ़ाने के लिए एक व्यक्ति को बॉटल पकड़कर खड़ा कर दिया. यह नजारा देखकर अस्पताल में मौजूद लोग और उनके साथ आए लोग इस तरह का 'देसी जुगाड़' देखकर हैरान रह गए.

देखें शिवहर के सदर अस्पताल में जुगाड़ वाला इलाज का वीडियो

 'कालांतर में ऐसा होता था'- स्वास्थकर्मी

शिवरहर के इस देसी जुगाडड इलाज का वीडियो सामने आने के बाद जब मामले पर जब अस्पताल के कुछ चिकित्सकों से बात की गई, तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कालांतर में ऐसा कुछ होता था, तब प्लेट बांधा जाता इसलिए इस तकनीक का सहारा लिा गया है. 

जांच के आदेश

वही अस्पताल का वीडियो वायरल होने और मीडिया में मामला सामने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस घोर लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: पुलिस का मुखबिर ही निकला अपराध का मास्टरमाइंड, पड़ोसी को फंसाने के लिए करवाई रेड

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Viral Video, Sheoha News, Sheohar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com