विज्ञापन

सड़क से उठाई 14 साल की लड़की, 10 ग्राहकों के पास देह व्यापार के लिए भेजा; नालंदा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

जिस लड़की को किडनैप करके देह व्यापार करवाया गया, उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था. चार पहिया वाहन में बिठाकर उसे ग्राहकों के पास भेजा जाता था. 7 मई से अब तक 10 ग्राहकों के पास उसे भेजा गया. 

सड़क से उठाई 14 साल की लड़की, 10 ग्राहकों के पास देह व्यापार के लिए भेजा; नालंदा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
नालंदा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बिहार के नालन्दा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो सड़क किनारे अपनी मां के साथ भुट्‌ठा बेचने वाली 14 साल की लड़की को अगवा कर उससे जबरन देह व्यापार कर रहा था. पुलिस ने सीसीटीव फुटेज की जांच करके किशोरी को नालंदा कॉलोनी से बरामद कर गिरोह में शामिल 3 महिला समेत 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिले में भी फैला है. किशोरी को एक घर में बंधक बनाया गया था, जहां से चार पहिया वाहन में बिठाकर उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास भेजा जाता था. जिसके एवज में गिरोह के लोग ग्राहक से मोटी रकम की वसूली करते थे. 7 मई से अब तक उसे 10 ग्राहकों के बीच परोसा गया. पुलिस ग्राहकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है.

नालंदा कालोनी के एक घर में मिला लड़की

किशोरी के परिजन 7 मई को लहेरी थाना पहुंचकर किशोरी के लापता होने का आवेदन दिए. पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुट गई. घटनास्थल के समीप के सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर कुछ स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता उजागर हुई. इसके बाद पुलिस को खबर मिली कि अपहृता को नालंदा कालोनी के एक घर में देखा गया है. इसके बाद पुलिस की टीम गठित कर मकान की घेराबंदी कर छापेमारी हुई, जहां से अपहृत किशोरी को बरामद किया गया.

इस दौरान गिरोह में शामिल पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में सोहसराय के हबीबपुरा निवासी किरण उर्फ बॉबी, झारखंड के पलामू निवासी लक्ष्मी देवी वर्तमान पता गढ़पर, पटना जिला के बाढ़ निवासी रेखा देवी, छोटी पहाड़ी निवासी गिरोह का सरगना राजा कुमार और विनय कुमार उर्फ विद्या शामिल हैं. बरामद किशोरी ने खुलासा किया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था. चार पहिया वाहन में बिठाकर उसे ग्राहकों के पास भेजा जाता था. वाहन में महिलाएं भी रहती थी. 7 मई से अब तक 10 ग्राहकों के पास उसे भेजा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

गिरोह का सरगना राजा कुमार लड़कियों को जाल में फंसाता 

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गिरोह गरीब लड़कियों और महिलाओं को काम दिलाने का झांसा दे, उन्हें देह व्यापार के दलदल में ढकेल देता था. गिरफ्तार रेखा पूर्व में भी मानव तस्करी व देह व्यापार में जेल जा चुकी है. गिरफ्तार राजा गिरोह का मास्टरमाइंड है. वह गरीब लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. बदमाश कई को देह व्यापार के दलदल में ढकेल चुका है. गिरोह की महिलाएं अगवाकर लाई गई लड़कियों से देह व्यापार कराती थीं. आरोपितों के मोबाइल से पुलिस को ग्राहकों की लंबी सूची मिली है. नाबालिग के साथ गलत करने वाले ग्राहकों को पुलिस गिरफ्तार करेगी. इसके लिए अग्रेतर कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढे़ं-

मोबाइल गेम बना मौत का खेल, 10वीं के छात्र की हत्या कर बांस झाड़ी में फेंका शव, 2 दोस्त को हिरासत में लिया

Bihar: 'अंडू-बंडू नहीं, बाहुबली हैं' डीजे पर डांस करते चला दी पिस्तौल, युवक को लगी गोली तो बदला नजारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Nalanda News, Nalanda Crime News, Nalanda Sex Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com