बिहार के अररिया जिले में 10वीं के छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 18 मई से लापता छात्र विशाल कुमार का शव बुधवार सुबह मजलिशपुर पंचायत के कुजरी बेलबाड़ी गांव स्थित बांस की झाड़ी से बरामद हुआ. पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में मोबाइल गेम में पैसों के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है. मृतक विशाल कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था. उसके पिता श्रीलाल महतो और बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं. घटना के बाद मां ममता देवी और बहन पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्कूल से आने के बाद लापता हो गया था विशाल
मृतक की मां ममता देवी ने पलासी थाना में दिए आवेदन में बताया कि 18 मई को स्कूल से घर लौटने के बाद विशाल अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच परिवार के पास फोन आया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. परिवार ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई थी. हालांकि दो दिनों बाद छात्र का शव मिलने से मामला हत्या में बदल गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच के बाद 2 दोस्तों को हिरासत में लिया
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल और उसके दोस्त ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते थे, जिसमें डॉलर के रूप में पैसे लगाए जाते थे. इसी लेनदेन और विवाद को लेकर विशाल की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दाबिया भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और घटना की साजिश की गहराई से जांच कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही पलासी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. एसपी जितेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल देने के बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.
यह भी पढे़ं-
मुजफ्फरपुर के उसी 'बदनाम' होटल में आधी रात पुलिस ने फिर मारी रेड, 4 युवकों संग कमरे में मिली 1 युवती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं