विज्ञापन

Bihar: राजस्व कर्मचारी ने की 20000 रुपये में रिश्वत की डील, 160000 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

महिषी अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह को रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है. वहीं उसके कथित बिचौलिया फूलचंद साह को भी निगरानी की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

Bihar: राजस्व कर्मचारी ने की 20000 रुपये में रिश्वत की डील, 160000 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप
राजस्व कर्मचारी निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा
Bihar News:

बिहार में जमीन का दाखिल-ख़ारिज कराना  जी का जंजाल बन गया है. इसी बीच बिहार के सहरसा जिले के महिषी में राजस्व कर्मचारी और उसके बिचौलिये को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सहरसा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आयी है. जिले में विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने कार्रवाई करते हुए  महिषी अंचल के राजस्व कर्मचारी और उसके कथित बिचौलिये को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है.

महिषी अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह को रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है. वहीं उसके कथित बिचौलिया फूलचंद साह को भी निगरानी की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों पर जमीन का दाखिल-खारिज करने और रसीद काटने के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है.

25 हजार रुपये की हुई थी मांग

शिकायतकर्ता मो हयातुल्लाह ने बताया कि डीसीएलआर के आदेश के बावजूद, उनसे दाखिल-खारिज के नाम पर पहले 25 हजार रुपये की मांग की गई थी. बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ. लगातार पैसे की मांग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वादी ने विशेष निगरानी इकाई पटना से संपर्क किया और इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई.

20 हजार में डील फिक्स

शिकायतकर्ता मो हयातुल्लाह ने बताया कि  डीसीएलआर का आदेश रहने के बावजूद राजस्व कर्मचारी पैसा मांग रहा था. पहले 25 हजार मांगा गया, बाद में 20 हजार में बात तय हुई. मजबूरी में निगरानी विभाग से शिकायत करनी पड़ी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. शिकायत का सत्यापन करने के बाद विशेष निगरानी इकाई पटना ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के लिए जाल बिछाया. टीम ने दोनों आरोपियों को 16 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा और मौके से ही पूरी राशि भी बरामद कर ली गई. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को महिषी थाना लाया गया, जहां उनसे  पूछताछ के बाद पटना ले जाया गया.

निगरानी विभाग के वरीय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीसीएलआर के आदेश के बाद भी रिश्वत मांगे जाने के बाद वादी ने शिकायत की. सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत की रकम देने की तारीख तय की गई. वादी ने 16 हजार रुपये बिचौलिया के हाथ में दिया, फिर बिचौलिया ने रुपये गिनने के बाद राजस्व कर्मचारी को दिया. दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. 

यह भी पढ़ेंः बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा मुजफ्फरपुर, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Vigilance Action, Bihar Vigilance Action, Vigilance Arrest Revenue Officer, Saharsa Vigilance Raid, Bihar News
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com