विज्ञापन

रोहतास में दोस्त ने शादी में दिया ऐसा खतरनाक गिफ्ट, डिब्बा खोलते ही दंग रह गया दूल्हा, देखिए VIDEO

शादी के मौके पर उनके दोस्त और परिचित उन्हें गिफ्ट देने पहुंच रहे थे. इसी दौरान उसका मित्र गौतम कुमार भी गिफ्ट लेकर पहुंचा. गौतम ने मिठाई का एक डिब्बा पैक कर रखा था और उसी को उसने दूल्हे को भेंट कर दिया.

रोहतास में दोस्त ने शादी में दिया ऐसा खतरनाक गिफ्ट, डिब्बा खोलते ही दंग रह गया दूल्हा, देखिए VIDEO
rohtas viral video
  • रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में एक शादी समारोह में दूल्हे को मिठाई के डिब्बे में जिंदा सांप गिफ्ट में मिला
  • दूल्हे संजीत कुमार ने जब मिठाई समझकर डिब्बा खोला तो उसमें सांप देखकर वह घबरा गया और डिब्बा फेंक दिया
  • गिफ्ट देने वाले गौतम कुमार को 'स्नेक सिग्नेचर' के नाम से जाना जाता है और उसे जहरीले सांप पकड़ने का शौक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोहतास:

बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड से एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे को उसके दोस्त ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में पैक कर जिंदा सांप दूल्हे को भेंट कर दिया.जैसे ही दूल्हे ने मिठाई समझकर डिब्बा खोला, उसमें जिंदा सांप देखकर घबरा गया और तुरंत डिब्बा फेंक दिया. यह अजीबोगरीब घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

घटना के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के संजीत कुमार की शादी थी. शादी के मौके पर उनके दोस्त और परिचित उन्हें गिफ्ट देने पहुंच रहे थे. इसी दौरान उसका मित्र गौतम कुमार भी गिफ्ट लेकर पहुंचा. गौतम ने मिठाई का एक डिब्बा पैक कर रखा था और उसी को उसने दूल्हे को भेंट कर दिया. दूल्हे ने भी इसे सामान्य गिफ्ट समझकर स्वीकार कर लिया.

मिठाई की जगह निकला जिंदा सांप

जब सभी लोगों के सामने दूल्हे संजीत कुमार ने गिफ्ट में मिले मिठाई के डिब्बे को खोला तो उसमें जिंदा सांप देखकर वह बुरी तरह चौंक गया. घबराहट में उसने तुरंत उस डिब्बे को दूर फेंक दिया. कुछ पल के लिए शादी समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि बाद में लोगों को पता चला कि यह उसके दोस्त का मजाक था.

सांप पकड़ना दोस्त की हॉबी

बताया जा रहा है कि सांप गिफ्ट करने वाला गौतम कुमार ‘स्नेक सिग्नेचर' के नाम से जाना जाता है और उसे जहरीले सांपों को पकड़ने का शौक है.इसी शौक का इस्तेमाल करते हुए उसने गांव से एक सांप पकड़ लिया और उसे मिठाई के डिब्बे में रखकर अपने दोस्त की शादी में पहुंच गया. इसके बाद उसने दूल्हे को वही डिब्बा गिफ्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें- नीतीश सीएम नहीं रहेंगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा...राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

इलाके में बन गया चर्चा का विषय

शादी-ब्याह में दोस्तों द्वारा मजाक या अनोखे गिफ्ट देने की कई कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन जिंदा सांप गिफ्ट करने की यह घटना अपने आप में अलग और अनोखी मानी जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग हंसी-मजाक के साथ इस किस्से की चर्चा कर रहे हैं.वहीं, शादी समारोह में मौजूद कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर लीं, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें-  कैसे दी जाएगी हरीश राणा को इच्छामृत्यु, दर्दरहित डेथ के क्या हैं उपाय? RML हॉस्पिटल के प्रोफेसर ने समझाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com