विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2019

बिहार: CM नीतीश कुमार के गृह जिले में RJD नेता की हत्या से नाराज लोगों ने 2 युवकों को पीट पीटकर मार डाला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा (Nalanda) के दीपनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को लोगों ने जमकर उत्पात मचाया.

बिहार: CM नीतीश कुमार के गृह जिले में RJD नेता की हत्या से नाराज लोगों ने 2 युवकों को पीट पीटकर मार डाला
नालंदा में राजद नेता की हत्या के बाद बवाल.
बिहार शरीफ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा (Nalanda) के दीपनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. सुबह राजद नेता व व्यवसायी इंदल पासवान (Indal Paswan) का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित लोगों ने तीन संदिग्धों की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था. जिससे नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, मघड़ा गांव निवासी इंदल पासवान अन्य किसी गांव से एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद बाइक से मंगलवार की देर रात अपने गांव लौट रहे थे. गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. पासवान पिछले सप्ताह ही राजद से जुड़े थे.

यह भी पढ़ें:  नए साल की पार्टी में महिला को गोली मारने के मामले में जेडीयू का पूर्व विधायक गिरफ्तार

रात में इंदल पासवान जब घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया. बुधवार सुबह उनका शव गांव के पास ही मिला. घटनास्थल से उनकी बाइक भी मिली. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वारदात से नाराज लोगों ने जमकर बवाल मचाया. संदिग्ध आरोपी के घर में आग लगा दी और वहां खड़े एक ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने तीन संदिग्धों की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें:  तेजस्वी का हमला, बिहार में बहार है...गोलियों की बौछार है, क्योंकि यहां नीतीशे कुमार हैं...

दीपनगर के थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने बताया कि लोगों की पिटाई से 16 वर्षीय रंजन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संटू मालाकार (40) ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. इस मामले में एक अन्य घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि राजद नेता पासवान 'कंस्ट्रक्शन मेटेरियल' के व्यापारी थे. आरोप है कि मंगलवार की सुबह उनका गोपाल पासवान के साथ किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी का नीतीश पर प्रहार: राजधर्म गिरवी रख आपने थानों की नीलामी की, बिहार को रावणों का कुशासन बना दिया

घटना के संबंध में नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. गांव में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रहे हैं.

VIDEO: लोकतंत्र की हत्या हुई है : तेजस्वी

(इनपुट: IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indal Paswan, Rashtriya Janata Dal, Nitish Kumar, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com