Bihar political crisis: बिहार में जेडीयू-बीजेपी के बीच बढ़ते तनाव के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने जेडीयू पर निशाना साधा है. चिराग ने जेडीयू को उन पर (चिराग पर) सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ साजिश में शामिल होने का आरोप मढ़ने के बजाय सीधे बीजेपी के खिलाफ बोलने की चुनौती दी. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधित करत हुए चिराग ने दावा किया कि सीएम को मेरे बजाय अपने करीबी सहयोगियों से सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने नीतीश पर जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम इससे पहले शरद यादव और जॉर्ज फर्नांडीज को अपमानित कर चुके हैं. चिराग ने कहा, " इससे पहले किसी ने किसी पार्टी को, अपने ही पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते नहीं सुना होगा लेकिन यह नीतीश कुमार हैं, जो नए रिकॉर्ड बना रहे हैं "
चिराग पासवानने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की जेडीयू की ओर से लड़ी गई सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, इनमें से ज्यादातर बीजेपी के बागी थे. इसके कारण जेडीयू की सीटों की संख्या में कमी आई थी और यह पांच साल पहले के 70 के आंकड़े की तुलना में 45 के आसपास सीमित रह गई थी. लोजपा नेता ने जेडीयू के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन के "चिराग मॉडल" संबंधी बयान पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, "यदि कोई चिराग मॉडल है जो यह हमारी "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट " के आह्वान के लिए है. हमारे विजन का सीएम ने कभी सम्मान नहीं किया. उन्हें अपनी पार्टी की बुरी हालत के लिए मुझ पर आरोप लगाना बंद करना चाहिए. जेडीयू एक विभाजित घर बन गया है, आरसीपी को इसे छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. लेकिन नीतीश को अब लल्लन और उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोगों को सजग रहने की जरूरत है. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के करीब डेढ़ दशक से अधिक समय के शासन में बिहार को बदलने के दावे का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने इसके लिए नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार राज्य की खराब रैंकिंग का हवाला दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि आरसीपी सिंह को राज्यसभा में पार्टी ने दूसरा कार्यकाल नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था.इस घटना के बाद उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया। पासवान ने इसपर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं.किसी का कोई मॉडल नहीं हूं. दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गयी है. बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे.'' पासवान ने ट्वीट किया,‘‘ 2024 में हार का डर ऐसा घर कर गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं.पहले मुझ पर हमला और अब आरसीपी सिंह पर.नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है.इसबार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा.''उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी साल 2020 में भी भ्रम में थे और आज भी भ्रमित हैं.उन्हें चिराग पासवान ने नहीं, बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था.मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूं.''पासवान ने कहा, ‘‘आज नीतीश कुमार यही कह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते रहे आरसीपी सिंह और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं. बिहार की जनता के साथ ये सरासर धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी.''ललन ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को कम सीट आने की चर्चा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के 43 सीटें जीतने के पीछे जनाधार का कम होना नहीं बल्कि नीतीश कुमार के खिलाफ षडयंत्र और साजिश है, जिसको लेकर हम अब सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि अब यहां कोई षडयंत्र करने वाला नहीं है.
* "आपके वन-लाइनर्स विन-लाइनर्स होते हैं..." : वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले PM मोदी
* बिहार में BJP-JDU गठबंधन टूटने की कगार पर, इन दलों के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश : सूत्र
* राजस्थान : सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
बिहार की सियासत में उथल-पुथल जारी, बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूट की कगार पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं