विज्ञापन

Bihar: रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती, RPF महिला पुलिस ने कपड़े का घेरा बनाकर करवाई डिलीवरी

कटिहार जंक्शन पर मुंबई से आई एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई. समय की कमी को देखते हुए आरपीएफ की महिला अधिकारियों ने स्टेशन पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

Bihar: रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती, RPF महिला पुलिस ने कपड़े का घेरा बनाकर करवाई डिलीवरी
कटिहार जंक्शन पर महिला की RPF ने सुरक्षित डिलीवरी करवाई.

Bihar News: बिहार के कटिहार जंक्शन पर इन दिनों दो महिला पुलिस कर्मियों की खूब चर्चा हो रही है. अक्सर वर्दी को लेकर लोगों के मन में अलग तरह की धारणाएं होती हैं लेकिन कटिहार जंक्शन पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल कुमारी विमलेश और सब इंस्पेक्टर मुक्ति शील ने मानवीय संवेदना की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. घटना बुधवार की है जब मुंबई से कटिहार आ रही एलटीटी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची. मुंबई से कटिहार आ रही एलटीटी एक्सप्रेस कटिहार स्टेशन पहुंचते ही उसमें सवार एक महिला यात्री को अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

डॉक्टर के पहुंचने से पहले करवाया प्रसव

घटना के समय स्थिति इतनी गंभीर थी कि उसे अस्पताल ले जाने का समय भी नहीं बचा था. ऐसे में वहां तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर मुक्ति शील और कांस्टेबल कुमारी विमलेश ने तत्परता दिखाई. वहां डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही दोनों ने बिना समय गंवाए उन्होंने मौके पर ही एक घेरा बनाया और सुरक्षित प्रसव करवा दिया.

रेलवे पुलिस के कारण जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

महिला पुलिस कर्मियों की इस मुस्तैदी और सूझबूझ के कारण जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. प्रसव के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. डॉक्टरों ने भी महिला कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की सराहना की है. इस घटना के बाद अब इलाके में हर तरफ इन पुलिस वाली की दोनों महिला अधिकारियों की खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- 

कोटा: 200 रुपये के लिए नाबालिग ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी दोस्त की हत्या, वारदात के बाद आराम से सो गया आरोपी

Bakrid 2026: अजमेर बकरा मंडी में 'लाडू' का जलवा, काजू-बादाम के साथ खाता है 'रजनीगंधा', नहीं मिलने पर दिखाता है तेवर

यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम की अपील पर आज हाई कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला, सजा के ख‍िलाफ फैसला सुरक्षित 

लेखक के बारे में
img
Shyam kumar ram
Stringer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar Junction Female Delivery, RPF Police Female Passenger Delivery, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com