बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग ने एक सख्त अधिसूचना जारी की है. इसके तहत राज्य में 24 जुलाई से अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. वह इसलिए क्योंकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब बिहार में भी हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिससे स्थिति हिंसक हो गई. कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है.
पुलिस मुख्यालय का अलर्ट मोड
इस आदेश में प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सभी जावनों को जरूरत के हिसाब से छुट्टी दी जा सकेगी.

बिहार पुलिस की छुट्टियां हुई रद्द.
विशेष परिस्थितियों में छूट: केवल अत्यंत आपातकालीन या विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी पुलिसकर्मी को अवकाश नहीं मिलेगा.
सभी जवानों की वापसी: जिन जवानों को पहले से छुट्टी मिली हुई थी उन्हें तुरंत ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं.
सख्त निगरानी: संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे.
राजनीतिक टकराव और छात्रों का गुस्सा
राजधानी पटना समेत कई अन्य जिलों में राजनीतिक दलों के बीच चल रहे गतिरोध के कारण माहौल गरमाया हुआ है. छात्रों के प्रदर्शन और राजनीतिक दलों के बीच हुई झड़पों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें- पटना में छात्रों के प्रदर्शन की 2 कहानियां: एक तरफ पानी की बौछार में नाचे युवा, दूसरी तरफ भड़की हिंसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं