विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

AIIMS में बीमार पिता से मिलने के बाद भावुक हुए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर कही यह बात...

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एम्स में भर्ती अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की.

AIIMS में बीमार पिता से मिलने के बाद भावुक हुए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर कही यह बात...
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एम्स में भर्ती अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की. राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करवा रहे हैं. मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

यह भी पढ़ें : राजद अध्यक्ष लालू यादव इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए 
 
लालू से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली एम्स में कुछ क्षणों के लिए अपने पिता से मिला. उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं. उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है. उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता है.'
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह हमारे और बिहार के लोगों के लिए राहत की बात है कि लालू प्रसाद यादव जी एक अच्छे अस्पताल में भर्ती हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएं.'

VIDEO : देश में अगला चुनाव जय श्रीराम-जय भीम समर्थकों के बीच होगा?


उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष बीमारी के कारण दिल्ली के एम्स में इलाजरत हैं. बीमार होने से पहले वे रांची की एक जेल में बंद थे. बीमार होने के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया था. 

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com