विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

बिहार: अमित शाह के कार्यक्रम का लखीसराय में RJD नेताओं ने जताया विरोध, थाली बजाकर मनाया प्रतिशोध दिवस

Bihar News in Hindi: बिहार में अमित शाह के  बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के विरोध में आरजेडी के नेताओं ने थाली और कटोरा बजाकर विरोध दर्ज कराया.

बिहार: अमित शाह के कार्यक्रम का लखीसराय में RJD नेताओं ने जताया विरोध, थाली बजाकर मनाया प्रतिशोध दिवस
Bihar News in Hindi: आरजेडी नेताओं ने इसे प्रतिशोध दिवस करार दिया
लखीसराय:

Bihar News in Hindi: बिहार में अमित शाह के  बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के विरोध में आरजेडी के नेताओं ने थाली और कटोरा बजाकर विरोध दर्ज कराया. बिहार के लखीसराय़ में RJD नेता और सूर्यगढ़ विधायक प्रह्लाद यादव ने केंद्र और राज्य की नीतियों के विरोध में थाली और कटोरा बजाया. उन्होंने इसे प्रतिशोध दिवस करार दिया. इसके अलावा RJD नेता सोनी पटेल ने भी थाली बजाकर मोदी और नीतीश सरकार का विरोध किया. विधायक प्रहलाद यादव का कहना है कि हमलोग गरीब, किसान और प्रवासी मजदूरों के बारे में सोचते हैं. वहीं भाजपा को विधानसभा चुनाव की तैयारी की चिंता है.

आरजेडी विधायक ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र पर भी कड़ी आपत्ति जताई हैं. पत्र में कहा गया है कि प्रवासी मजदूर परेशानी में हैं, इसलिए वे गलत कार्य कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर पर मीडिया कर्मी और विरोधी दल के नेताओं के प्रवेश वर्जित किए जाने से ही सरकार की मंशा का पता लग गया है. उन्होंने प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने की योजना पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार कैसे प्रदान करेगी.  

आरजेडी नेता ने नीतीश सरकार से पूछा कि प्रवासी मजदूरों की क्या योजना सरकार को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि तबतक चरणबद्ध तरीके से विरोध जताया जाता रहेगा. जब प्रवासी मजदूरों के लिए कदम नहीं उठाए जाते हैं. 

Video: बिहार में गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी वर्चुअल रैली आज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Lakhisarai News, Amit Shah, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com