विज्ञापन

शादी के 25 साल और 7 बच्चे... फिर भी चरित्र पर किया शक, बच्चों के सामने ही पिता ने चीर दिया मां का सीना

बिहार में नवादा के कौआकोल में चरित्र पर संदेह के चलते एक आदतन अपराधी पति ने अपनी पत्नी की बरछी से गोदकर हत्या कर दी. सात बच्चों के सामने अंजाम दी गई इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

शादी के 25 साल और 7 बच्चे... फिर भी चरित्र पर किया शक, बच्चों के सामने ही पिता ने चीर दिया मां का सीना
बिहार में चरित्र पर संदेह के चलते एक आदतन अपराधी पति ने अपनी पत्नी की बरछी से गोदकर हत्या कर दी.

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. शादी के 25 साल बीत जाने और सात बच्चों का पिता होने के बावजूद आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. बुधवार की रात नशे में धुत होकर उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया.

चरित्र पर शक और बच्चों की चीखें

मृतका की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि मांझी अपनी पत्नी पर अक्सर बेवजह शक किया करता था. घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते रवि ने आपा खो दिया और घर में रखी बरछी उठाकर पत्नी के सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. यह पूरी वारदात बच्चों की आंखों के सामने हुई, जो अपनी मां को बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन हैवान बने पिता ने एक न सुनी. अस्पताल ले जाने के दौरान बबीता ने दम तोड़ दिया.

सात बच्चों के सिर से उठा साया

इस वारदात ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. 25 साल पहले बबीता और रवि का विवाह हुआ था और उनके सात बच्चे हैं. अब इन सातों बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है और पिता जेल जाने के डर से फरार है.

पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि रवि मांझी एक साल पहले से ही बबीता को जान से मारने की धमकी दे रहा था. जून 2026 में बबीता ने कौआकोल थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी कि उसका पति उसे जंगल में ले जाकर काटने की धमकी देता है. पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा आज इस हत्या के रूप में सामने आया है.

आदतन अपराधी है आरोपी पति

अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रवि मांझी एक शातिर अपराधी है. उस पर शराब अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार वह नक्सली गतिविधियों में भी संलिप्त रहा है. फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- 1 मई: कल लेटर आज ट्वीट, आखिर राजस्थान में राहुल गांधी की किस योजना को लागू करवाना चाहते हैं अशोक गहलोत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawada News, Bihar Crime, Wife Murder, Kauakol Police, Ravi Manjhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com