विज्ञापन

नालंदा में महज 10 रुपये के लिए बस कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसों से पीटने का वीडियो वायरल

Bihar News: नालंदा के अस्थावां में 10 रुपये किराया मांगने पर बस कंडक्टर और ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी गई. विवाद में गुंडों ने बस में घुसकर दोनों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नालंदा में महज 10 रुपये के लिए बस कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसों से पीटने का वीडियो वायरल
बस में कडंक्टर और ड्राइवर को पीटते हुए लोग

Bus conductor viral video: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ के अस्थावां थाना क्षेत्र से सरेआम गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कंडक्टर और ड्राइवर कुछ लोगों बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे है. जांच में यह वीडियो बिहारशरीफ से सरमेरा जा रही एक निजी बस का है. जिसमें कुछ दबंगों ने न केवल चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. यह पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मात्र 10 रुपये के लिए बुला लिए गुंडे

वीडियो के वायरल होने के बाद जब घटना के संबंध में बस मालिक ई. शशांक राज से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बस ‘जय बाबा गोबिंद' बुधवार की शाम बिहारशरीफ से सरमेरा के लिए निकली थी। रास्ते में मोरा पिचासा से एक युवक बस में सवार हुआ, जिसे मुस्तफापुर मालती गांव उतरना था. विवाद तब शुरू हुआ जब कंडक्टर ने निर्धारित किराया 20 रुपये मांगा, लेकिन युवक महज 10 रुपये देने पर अड़ गया। बहस बढ़ने पर युवक ने फोन कर अपने साथियों को गांव के पास बुला लिया.

बस में घुसकर पहले की मारपीट फिर छीने रुपये

जैसे ही बस मालती गांव के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद  6 से ज्यादा युवकों ने बस को रुकवाकर अंदर घुस गए और चालक और कंडक्टर पर टूट पड़े. पहले तो बस में आरोपियों ने कंडक्टर को जमकर लात घूसों से पीटा फिर बस से नीचे उतारकर सड़क पर भी जमकर पिटाई की. आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने कंडक्टर के पास रखे करीब 25 हजार रुपये भी लूट लिए. बीच-बचाव करने आए चालक को भी बुरी तरह पीटा.

पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं होने की कही बात

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में अस्थावां थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी से फिलहाल इंकार किया है.

यह भी पढ़ें; शिवहर सदर अस्पताल में 'जुगाड़' वाला इलाज, दरोगा के टूटे पैर पर बांधा कार्टून, वायरल हुआ वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com