विज्ञापन

ब‍िहार: प्रेम‍ी से म‍िलने गई युवती से 5 युवकों ने क‍िया गैंगरेप, प्रेमी ने आरोप‍ियों का द‍िया साथ

प्रेमी युवती को म‍िलने के ल‍िए बुलाया. प्रेम‍िका पहुंची तो 4 युवकों ने वीड‍ियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. (पंकज कुमार की रिपोर्ट)

ब‍िहार: प्रेम‍ी से म‍िलने गई युवती से 5 युवकों ने क‍िया गैंगरेप, प्रेमी ने आरोप‍ियों का द‍िया साथ
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सुगौली थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी से मिलने गई एक युवती के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता का प्रेमी भी आरोपियों का साथ देता रहा. युवती को क‍िसी से बताने पर धमकी देता रहा. पुल‍िस ने पांचों युवकों को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया.

युवती का बनाया वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से करीब एक साल से प्रेम संबंध था. दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम हो गया. रविवार रात दोनों मिलने पहुंचे थे, तभी 4 अन्य युवक वहां आ धमके, और चोरी-छिपे दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया.

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी 

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवकों ने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया. पीड़िता ने विरोध किया तो उसका प्रेमी ही आरोपियों का समर्थन करने लगा. इसके बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया. 

पीड़िता ने डायल 112 पर किया फोन 

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी. सूचना पर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले युवती के प्रेमी को हिरासत में लिया, और उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. 

8 घंटे के अंदर पांचों आरोपी गिरफ्तार 

सदर DSP-1 दिलीप कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के अंदर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और 72 घंटे के अंदर चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: राम रहीम की 'आजादी' का पूरा हिसाब, 16 बार पैरोल और फरलो, 430 से ज्यादा दिन जेल से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime News, Gangrape Girl, Boyfriend Supported Accused, Motihari, Paschimi Champaran, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com