बिहार पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर राज्य के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को धमकी देने और उनसे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है, जिससे मंत्री को धमकी भरा कॉल किया गया था.
बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'मंगलवार को मंत्री से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया. टीम ने कॉल करने वाले को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे कॉल किया गया था. आरोपी को पटना लाया जा रहा है.'हालांकि, अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपी का नाम नहीं बताया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताकर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बिहार के पुलिस महानिदेशक को भी इसकी जानकारी दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं