विज्ञापन

पापा ने मम्मी को मार डाला और; मधेपुरा रेलवे स्टेशन में मिला महिला का शव, बगल में रोते मिले बच्चे

बिहार के मधेपुरा स्थित मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव सोई हुई अवस्था में पड़ा मिला. सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि महिला के दो मासूम बच्चे शव के दोनों तरफ बैठकर रो रहे थे.

पापा ने मम्मी को मार डाला और; मधेपुरा रेलवे स्टेशन में मिला महिला का शव, बगल में रोते मिले बच्चे
madhepura railway station women death
  • बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मची सनसनी
  • महिला के दोनों छोटे बच्चे शव के पास बैठकर रोते हुए पाए गए, मां का नाम काजल कुमारी
  • बच्चों ने बताया कि पिता मोहम्मद मुर्शीद ने मां को गला घोंटकर मारकर शव रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था
मधेपुरा:

बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया.महिला के दोनों छोटे बच्चे शव के पास बैठकर रोते मिले. महिला गर्भवती बताई जा रही है. फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है.

बिहार के मधेपुरा स्थित मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव सोई हुई अवस्था में पड़ा मिला. सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि महिला के दो मासूम बच्चे शव के दोनों तरफ बैठकर रो रहे थे. आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी.बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उनका घर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर है.

मौत के कारणों की होगी जांच

बच्चों ने अपनी मां का नाम काजल कुमारी और पिता का नाम मोहम्मद मुर्शीद बताया. परिजनों के अनुसार, महिला का अपने पति से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था और पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ है. परिजनों ने बताया कि काजल कुमारी के दो बच्चे हैं और वह गर्भवती भी थी.फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

बच्चों ने कहा-पापा ने मार डाला

जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं इस मामले में बच्चे ने कहा कि मां को पापा ने घर में गले में फंदा लगा कर मार दिया और ऑटो पर लादकर रेलवे स्टेशन छोड़कर चले गए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है. क्या यह प्राकृतिक मौत है या फिर इसके पीछे कोई और कारण, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.
 

 मधेपुरा से रमन कुमार की रिपोर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhepura Railway, Madhepura Railway Station, Bihar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com