विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

समस्तीपुर में भोज के बहाने युवक की निर्मम हत्या, जमीन में गाड़ दिए सिर और धड़, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

बिहार के समस्तीपुर में भोज के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. युवक की आरोपियों ने हत्या ही बस नहीं कि बल्कि मौत के बाद उसके सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ भी दिया था.

समस्तीपुर में भोज के बहाने युवक की निर्मम हत्या, जमीन में गाड़ दिए सिर और धड़, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला
samastipur crime
  • बिहार के समस्तीपुर में भोज के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या
  • मौत के बाद उसके सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ दिया था
  • .पुलिस ने मलिंगा नामक बदमाश समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है

बिहार के समस्तीपुर में भोज के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. युवक की आरोपियों ने हत्या ही बस नहीं कि बल्कि मौत के बाद उसके सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ भी दिया था. पुलिस ने तलाश के बाद मृतक का सिर घटनास्थल के करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे से तीन फीट गड्डा कर बोरे से बरामद किया तो वहीं धड़ की भी खोज पूरी हो गई है.पुलिस ने मलिंगा नामक बदमाश समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

10 मार्च से लापता था मृतक

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर ही पुलिस ने मृतक का सिर बरामद किया है. बता दें कि मृतक सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी 10 मार्च की रात से ही लापता था. 13 मार्च को पुलिस ने भुसारी गांव में ही जमीन में गड़ा उसका शव बरामद किया था. साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जमीन को बदमाशों ने जोत भी दिया, ताकी किसी को शक ना हो. इधर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम कुमारी के आवेदन पर 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. शव बरामद होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कारवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ उससे पूछताछ की तो मृतक का सिर भी बरामद कर लिया गया. इधर शनिवार को गांव में भारी संख्या में पुलिस बल व दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रही. चुकीं मृतक और आरोपी सभी एक ही गांव के हैं. 

पुलिस किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर अलर्ट थी.इधर खेत जोतने के मामले में संदिग्ध ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में लगे मिट्टी के नमूने एफएसएल की टीम ने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जिससे स्पष्ट हो सके कि उसी ट्रैक्टर से खेत जोता गया था. हालांकि ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में खून लगा नहीं मिला है. इधर इस हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है.

शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम स्थित पासवान टोला के पास परती जमीन में बोरे में बंद एक शव गड़े होने की सूचना पुलिस को मिली.सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया. बाद में मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने कपड़े और हाथ में बंधे काले धागे के आधार पर शव की पहचान अपने पति सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में की. शव का सिर धड़ से अलग था तथा पैरों पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले.

मृतक की पत्नी ने क्या बताया?

मृतक की पत्नी ने अपने आवेदन में बताया है कि 10 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे छह मोटरसाइकिल पर सवार कई लोग उनके घर पहुंचे थे और सुधांशु को भोज खाने के लिए साथ चलने को कहा. इसी दौरान विकेश पासवान उर्फ मलिंगा ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया, जबकि पीछे अखिलेश पासवान उर्फ भोकन पासवान बैठ गया. इसके बाद सभी लोग पश्चिम दिशा की ओर चले गए.घर से निकलते समय सुधांशु ने एक घंटे में लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला. तीन दिनों तक तलाश के बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. पीड़िता ने विकेश पासवान उर्फ मलिंगा, अखिलेश पासवान उर्फ भोकन पासवान, दीपक पासवान, अर्जुन पासवान, कारी पासवान, उदय पासवान, मिथलेश पासवान, राजो पासवान, राजेश पासवान, अनमोल दास, अंकित राय, राधे पासवान, कमलेश पासवान, सुरेश यादव और देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों पर आपराधिक साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है.

 समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Samastipur Crime, Samastipur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com