- लालू यादव ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो
- सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप
- कहा- शहीद का शव पड़ा था और मंत्री डांस देख रहे थे
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि जिस वक्त शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर आये, उसी वक्त मोदी और नीतीश कुमार के मंत्री डांस का आनंद ले रहे थे. लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''एक तरफ तिरंगे में लिपटे मां भारती के वीर शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर रखे हुए थे, दूसरी तरफ उनकी शहादत को भुनाने वाली राजनीति के लिए पटना में आयोजित रैली की पूर्व संध्या पर नीतीश और मोदी के मंत्री गरमा-गरम कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य का आनंद ले रहे थे. इनको शर्म भी नहीं आती''.
एक तरफ़ तिरंगे में लिपटे माँ भारती के वीर शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर रखे हुए थे दूसरी तरफ़ उनकी शहादत को भूनाने वाली राजनीति के लिए पटना में आयोजित रैली से पूर्व संध्या पर नीतीश और मोदी के मंत्री गरमा गरम कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य का आनंद ले रहे थे। इनको शर्म भी नहीं आती। pic.twitter.com/LDncET01se
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 4, 2019
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा एन्काउंटर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार सिंह का पार्थिव शरीर 3 मार्च को पटना एयरपोर्ट पर लाया गया. एयरपोर्ट पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए डीएम-एसएसपी और एक कांग्रेस के नेता के अलावा कोई नहीं पहुंचा था, जबकि पटना में उसी दिन एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे. शहीद पिंटू सिंह बेगुसराय के रहने वाले थे. पटना एयरपोर्ट पर किसी नेता के न पहुंचने से नाराज शहीद के पिता चक्रधर सिंह ने कहा, 'मंत्रियों को बस सत्ता में बने रहने की चिंता है. यह दर्शाता है कि उन्हें सैनिकों की कितनी चिंता है.' उन्होंने कहा, 'राजग नेता संकल्प रैली (प्रधानमंत्री की रैली) को लेकर अधिक चिंतित थे. उन्होंने एक बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि देने की उपेक्षा की है जो देश के लिए शहीद हो गया.'
एनडीए की पटना रैली पर बोले लालू प्रसाद यादव, 'इतनी भीड़ तो हम पान की दुकान पर जुटा लेते'
शहीद सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार सिंह के पिता की नाराजगी के बाद जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने उनसे माफी मांगी. प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट किया, 'हम उन सभी लोगों की ओर से माफी मांगते हैं जिन्हें दुख की इस घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था.' आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के दरम्यान जारी तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे. मुठभेड़ कुपवाड़ा के लंगेट इलाके में हुई. जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर पिंटू सिंह, एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.
लालू यादव का शेल्टर होम को लेकर निशाना- नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट की नहीं सुन रही तो किसकी सुनेगी?
VIDEO- रैली की चिंता, शहीद की नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं