विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर आश्रम का आया पहला बयान, लापता युवक केस में राहत भरी खबर

प्रेमानंद महाराज का आश्रम बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरा है. शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. दूसरी ओर हाथरस से आया एक परिवार बेटे की बरामदगी को लेकर धरने पर बैठ गया था.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर आश्रम का आया पहला बयान, लापता युवक केस में राहत भरी खबर
रसिक दुलारी शरण की फाइल फोटो और प्रेमानंद महाराज.
NDTV
  • रसिक दुलारी शरण की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट कटे होने की बात सामने आई है.
  • प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने और अफवाहें फैलाने से बचने का आग्रह किया है.
  • मथुरा के वकील ने SIT जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर न्याय की मांग की है.
मथुरा:

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना है. रसिक दुलारी ने छत से कूदकर जान दे दी थी. जांच में उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला था. बाद में रसिक दुलारी की मौत से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया था. जिसमें वो छत से छलांग लगाता नजर आया था. इस घटना के 9 दिन बीत चुके हैं. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि रसिक दुलारी ने ऐसा फैसला क्यों लिया? इस बीच अब पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से बयान सामने आया है. 

राधा केली कुंज ने जारी किया बयान

प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित 'श्रीहित राधा केली कुंज' आश्रम ने रसिक दुलारी की मौत मामले में एक प्रेस नोट जारी कर अपना बयान साझा किया है. प्रेस नोट में आश्रम ने लिखा कि साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु से संत प्रेमानंद व समस्त आश्रम परिवार आहत है. ट्रस्ट साधक के परिवार के साथ पूरी तरह संवेदना और सहानुभूति प्रकट करता है.

प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से शिष्य रसिक दुलारी की मौत पर सामने आया बयान.

प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से शिष्य रसिक दुलारी की मौत पर सामने आया बयान.

'जांच में पूरा सहयोग कर रहे, अनुमान पर बयान न दें'

आश्रम ने आगे कहा कि ट्रस्ट पुलिस की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. जांच पूरी होने तक ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं, साधकों और आमजनमानस से किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी, अफवाह अथवा अनुमान के आधार पर संत प्रेमानंद और आश्रम की छवि को धूमिल करने वाला बयान अथवा प्रचार न करें. पुलिस की निष्पक्ष जांच में घटना के वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाएगा.

हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

दूसरी ओर इस मामले में मथुरा के वकील प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने SIT/ मजिस्ट्रियल जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठन के लिए जनहित याचिका (PIL) याचिका उच्च न्यायालय हाई कोर्ट इलाहाबाद में दाखिल की है. जिसमें मांग कि है उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से मृतक रसिक दुलारीशरण उर्फ दीपक लोधी और उनके पीड़ित परिजनों को न्याय मिले. 

Latest and Breaking News on NDTV

3 महीने से लापता हाथरस का अनुज मिला

रसिक दुलारी की मौत के साथ-साथ संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम एक दूसरे विवाद में भी घिर गया था. उनके आश्रम में पहुंचा 16 साल का हाथरस का लड़का तीन महीने से लापता था. रसिक दुलारी की मौत के बाद हाथरस से आए परिजन प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरना दे रहे थे. शनिवार रात पुलिस ने उस युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. 

प्रेमानंद महाराज से ली थी दीक्षा

हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को बरसाना पुलिस ने एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है. जिसे हाथरस जिले की सादाबाद थाना पुलिस अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक, अनुज की आध्यात्मिक मामलों में गहरी रुचि थी, जिसके चलते वह 3 महीने पहले बिना बताए घर छोड़कर वृंदावन आ गया था और उसने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले ली थी.

सांसारिक जीवन से मोहभंग होने के कारण वह वापस अपने घर नहीं लौटना चाहता था. लापता लड़के के लिए उसके परिजनों ने केली कुंज आश्रम के धरना दिया था. पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया था. उसके बाद लकड़ा अनुज चौधरी पुलिस बरसाना में मिल गया.

यह भी पढ़ें - प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: CCTV में छत से कूदते दिखे दीपक, कमरे में खून से सना ग्राइंडर म‍िला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj, Premanand Maharaj Aashram, Rasik Dulari Sharan, Rasik Dulari Sharan Death Case, Vrindavan Ashram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com