विज्ञापन
This Article is From May 03, 2018

बिहार: फेयरवेल के दौरान फायरिंग करना पड़ा महंगा, कटिहार SP का तबादला रुका

बिहार के कटिहार में अपने फेयरवेल के दौरान फायरिंग करनेवाले एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन का तबादला रोक दिया गया है

बिहार: फेयरवेल के दौरान फायरिंग करना पड़ा महंगा, कटिहार SP का तबादला रुका
बिहार के कटिहार में अपने फेयरवेल के दौरान फायरिंग करनेवाले एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन का तबादला रोका
  • कटिहार एसपी ने अपने फेयरवेल के दौरान फायरिंग की थी
  • सिद्धार्थ मोहन जैन को डेपुटेशन पर सीबीआई में भेजा जा रहा था
  • पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने ये कार्रवाई की है
नई दिल्ली: बिहार के कटिहार में अपने फेयरवेल के दौरान फायरिंग करनेवाले एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन का तबादला रोक दिया गया है. उनको डेपुटेशन पर सीबीआई में भेजा जा रहा था. पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने ये कार्रवाई की है. 

दिल्‍ली : फतेहपुर बेरी इलाके के एक फार्महाउस में कई राउंड चलीं गोलियां, जाने माने डॉक्‍टर घायल

अपने फ़ेयरवेल में बड़े अफ़सरों की मौजूदगी में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने खुलेआम हवाई फ़ायरिंग की थी. ये विदाई समारोह कटिहार के रेलवे गोल्फ़ मैदान में हो रहा था, जिसमें जिले के बड़े अफ़सर मौजूद थे. एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन और डीएम मिथिलेश मिश्र फ़िल्म शोले का गाना ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे पर गले में हाथ डाले डांस कर रहे थे. अचानक ही एसपी सिद्धार्थ जैन ने पिस्टल निकाल कर फ़ायरिंग कर दी और तब तक फ़ायरिंग करते रहे जब तक मैगजीन खाली नहीं हो गई.  

दिल्‍ली : नरेला में अज्ञात बदमाशों ने लूटी कैश वैन, गार्ड और कैशियर को मारी 20 गोलियां

आपको बता दें कि विदाई समारोह में जहां दोस्ती के नगमे भी गाए गए. विदाई समारोह में पुलिस कप्तान डॉ. सिद्धार्थ मोहन और जिला अधिकारी मिथलेश मिश्रा ने एक-दूसरे के गुणों का बखान किया और दोस्ती के नगमे गाए. इस दौरान पटाखों की गूंज के साथ कटिहार समेत राज्य के कई जिलों में एसपी रहने के बाद दिल्ली (सीबीआई) में जाने से पहले निवर्तमान एसपी ने हवाई फायरिंग की. सरकारी पिस्टल से नौ राउंड फायरिंग कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की. विदाई समारोह और इसका वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

आपको बता दें कि, प्रशासनिक फेरबदल के तहत कटिहार के पुलिस कप्तान डॉ.सिद्धार्थ का स्थानांतरण जहां दिल्ली सीबीआई में हुआ है. वहीं, निवर्तमान जिला अधिकारी मिथलेश मिश्रा का स्थानांतरण आईजी (जेल) के रूप में हुआ है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Katihar, Katihar SP, CBI Deputation, Farewell Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com