वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत की शानदार जीत के बाद, अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन को "निस्वार्थ" बताया. ओपनर अभिषेक ने साफ किया कि बैटिंग ऑर्डर में उनके साथी खिलाड़ी संजू सैमसन ने जो त्याग किया, उसी की वजह से पूरी टीम इतनी खुलकर खेल सकने में सफल हो पा रही है.
तीसरे टी-20 में भारत ने 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया, और ऐसा लगा मानो यह कोई आम बात हो. अभिषेक ने 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, 35 गेंदों में अपना चौथा T20I शतक जड़ा और अंत में 38 गेंदों पर 113 रन बनाए.
उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जो दूसरे छोर पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 133 रन जोड़े. भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 118 रन बना लिए, जो कि एक T20I रिकॉर्ड है.
भारतीय टॉप 3 बल्लेबाजों की बैटिंग ऑर्डर में हुए बदलाव
बता दें कि इस सीरीज के दौरान भारत का बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल किए हैं. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20I में, सैमसन और अभिषेक ने ओपनिंग की, जबकि तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर आए. 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाकर मैच की नींव रखी और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था.
𝙏𝙝𝙚 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙊𝙥𝙚𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙎𝙩𝙖𝙩𝙚𝙢𝙚𝙣𝙩 👊 Fearless intent, mutual admiration and superb team character 🙌 Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi decode it all 🤝 - By @RajalArora Watch 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/JTgxuGM2xG
— BCCI (@BCCI) October 28, 2026
इसके बाद ईशन किशन चोटिल हो गए और दूसरा T20I नहीं खेल पाए. ऐसे में, वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर भेजा गया, जबकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग जारी रखी. जिसमें वैभव नंबर 3 पर केवल 4 रन ही बना सके थे.
कैसे संजू सैमसन ने टीम इंडिया को बनाया निडर
तीसरे मैच के लिए बैटिंग ऑर्डर में फिर बदलाव किया गया, अभिषेक और वैभव ने ओपनिंग की और सैमसन, जो आमतौर पर टॉप ऑर्डर में खेलते हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं, उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया. उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन के लिए अपनी उस जगह को छोड़ दिया, जिसे उन्होंने खुद के लिए पक्का कर लिया था, संजू के इस त्याग का फायदा वैभव को मिला और तीसरे मैच में 15 साल के बैटर ने धुआंधार अंदाज में 19 गेंद पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली.
यह भी पढ़ें | 'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है', किशन ने अभिषेक की ली फिरकी, VIDEO
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला बलिया वाला प्यार-‘ठंडा पानी मत पीना बेटा', Video
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित-सूर्या का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 150 छ्क्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं