विज्ञापन

सनकी पिता ने पेट्रोल छिड़कर पूरे घर में लगा दी आग, कहा- पत्नी-बच्चों से चाहिए छुटकारा

कैमूर में एक सनकी व्यक्ति ने आधी रात को पेट्रोल छिड़क कर अपने ही परिवार को आग लगा दी. खुद जलने पर उसने शोर मचाया जिसके बाद पड़ोसियों ने पूरे परिवार की जान बचाई.

सनकी पिता ने पेट्रोल छिड़कर पूरे घर में लगा दी आग, कहा- पत्नी-बच्चों से चाहिए छुटकारा
आरोपी पिता

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. भभुआ शहर के वार्ड नंबर 11 में एक सनकी शख्स ने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की. मंगलवार की आधी रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद में था तब आरोपी ने घर में चारों तरफ पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना में आरोपी खुद भी झुलस गया और अब अस्पताल में भर्ती है.

तीन मंजिला मकान तक उठी लपटें

घटना के वक्त आरोपी बिहारी लाल जयसवाल ने ग्राउंड फ्लोर पर आग लगाई थी. गर्मी के मौसम में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लपटें तीन मंजिला बिल्डिंग तक पहुंच गईं. जब आग की तपन से आरोपी खुद जलने लगा तो उसने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर मोहल्ले वाले जमा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद घर के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस अग्निकांड में घर की पूरी वायरिंग जल गई है और एक बाइक राख हो गई है.

'आजीवन कारावास की सजा हो जाए'

आरोपी की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही उनका पति उन्हें और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता रहता है. पत्नी का कहना है कि यह हादसा पूरे परिवार को खत्म करने की एक साजिश थी और वह जिला प्रशासन से आरोपी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग कर रही हैं. बेटों राहुल और राजीव ने भी अपने पिता को 'साइको' करार देते हुए कहा कि वे रोज हमें मारने का प्लान बनाते हैं. कभी वे बम इकट्ठा करते हैं तो कभी मिर्च पाउडर और पेट्रोल बम से हमला करने की फिराक में रहते हैं.

आरोपी का अजीब तर्क

दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती आरोपी बिहारी लाल जयसवाल का कहना है कि वह अपने परिवार से तंग आ चुका है और अपनी पत्नी से तलाक चाहता है. आरोपी की सनक का आलम यह है कि वह घर की दुकान के सामने ही सड़क पर दुकान लगाकर अपने परिवार से कॉम्पिटिशन करने लगता था. 

यह भी पढ़ें- मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलें-17 बार पेपर लीक करने वाले शीशे के घरों में रहकर दूसरों पर पत्थर न फेंकें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com