इस तस्वीर में जो सज्जन हाथ जोड़कर याचना कर रहे हैं वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के सिविल सर्जन डॉक्टर परमानंद चौधरी हैं और जो व्यक्ति उन्हें उंगली दिखा रहे हैं वो जनता दल यूनाइटेड के विधायक जितेंद्र कुमार हैं. ये घटना शनिवार की है जब विधायक महोदय अपने पार्टी के एक ब्लॉक नेता जितेंद्र कुमार यादव की मौत पर उनका पोस्टमार्टम करवाने बिहारशरीफ अस्पताल पहुंचे. पहले उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पवन को जूते से मारने की धमकी दी. उसके बाद स्थिति को सामान्य करने जब सिविल सर्जंन डॉक्टर परमानंद चौधरी पहुंचे तब विधायक महोदय ने आग बबूला होकर उन्हें चेतावनी दे डाली.
दरअसल विधायक महोदय का दबाव था कि डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत की बात लिखे लेकिन उसके लिए वो तैयार नहीं थे. इसके बाद डॉक्टर ओपीडी सेवा बंद कर हड़ताल पर चले गये. निश्चित रूप से ये तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार में कितना सुशासन है उसकी असल स्थिति बायां कर रही है. हालांकि पार्टी ने अभी तक विधायक पर कोई कारवाई नहीं की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं