विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

बिहार: JDU विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती का पुत्र बिहार की राजधानी पटना में रेलवे ट्रैक पर मृत मिला.

बिहार: JDU विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती का पुत्र बिहार की राजधानी पटना में रेलवे ट्रैक पर मृत मिला. हालांकि,  घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि जदयू विधायक के बेटे का नाम दीपक था.

बिहार के भोजपुर में सांप के डसने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, सर्पदंश के बाद तुरंत अपनाएं ये उपाय...

बीमा भारती पुर्णिया के रुपौली विधानसभा से जेडीयू विधायक हैं.  बीमा भारती के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला है. पुलिस ने कहा कि सभी एंगल से जांच की जा रही है.  बिहार : जमुई के सिकंदरा इलाके में कार और ट्रक की टक्कर, 4 महिलाओं सहित 6 की मौत

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने बताया कि बीती रात दीपक कुमार (21) अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था. कुछ स्थानीय लोगों ने शहर में एनएमसीएच अस्पताल के सामने रेलवे पटरी के पास दीपक का शव देखा और पुलिस को इस संबंध में सूचित किया. उन्होंने बताया कि दीपक के माथे और जांघ पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है.     

एसएसपी ने बताया कि दीपक के दोस्तों रोशन और मृत्युंजय को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक का परिवार रोशन और मृत्युंजय को जानता है. दोनों ने दावा किया कि कल रात के खाने के बाद दीपक चला गया था और उन्होंने समझा कि वह घर सुरक्षित पहुंच गया होगा. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारती के आवास पर जाकर मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.  कुमार जदयू के अध्यक्ष भी हैं.

VIDEO: बिहार में 2 पत्रकारों की कथित हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU MLA Bima Bharti, JDU MLA Bima Bharti'son Found Dead, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com