विज्ञापन

बिहार में प्रशांत किशोर को झटका, जनसुराज पार्टी के दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

केसी सिन्हा ने कहा कि अभी की परिस्थिति में राष्ट्रहित सर्वोपरि है. राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है.आज की परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है.

बिहार में प्रशांत किशोर को झटका, जनसुराज पार्टी के दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल
जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार बीजेपी में शामिल. (वीडियो ग्रैब)
  • बिहार में जनसुराज पार्टी के कई दिग्गज नेता गोपाल सिंह, बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा बीजेपी में शामिल हुए
  • केसी सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया
  • बिट्टू सिंह और उनकी पत्नी विनीता ने भी बीजेपी में शामिल होकर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होने की बात कही
पटना:

बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जनसुराज के कई दिग्गज नेताओं ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया. मनेर से प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह, दीघा से बिट्टू सिंह और कुम्हरार से केसी  सिन्हा ने बीजेपी का दामन थाम लिया. ये सभी बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए. गोपाल सिंह बिट्टू ने इसे घर वापसी बताया. वहीं केसी सिन्हा बोले कि उन्होंने ये फैसला राष्ट्रहित में लिया है. साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर केंद्र को मजबूत करने का अपना विजन भी बताया.

राष्ट्रहित में जॉइन की बीजेपी- केसी सिन्हा

 केसी सिन्हा ने कहा कि अभी की परिस्थिति में राष्ट्रहित सर्वोपरि है. राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है.आज की परिस्थिति में विश्व में जो  युद्ध जो बादल मंडरा रहा है जो न्यूलियर हथियारों के जमाने में, जो कि विध्वंसक हो सकता है इस परिस्थिति में केंद्र सरकार का हाथ मजबूत करना चाहिए. हमारी सरकार मजबूत है लेकिन और भी मजबूत करना चाहिए ताकि विश्व में भारत का डंका बज सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार बीजेपी में शामिल

उन्होंने कहा कि इसीलिए वह बीजेपी जॉइन कर रहे है. देश को फिर शिखर पर पहुंचाना है. शिखर पर पहुंचाने के लिए सबसे अच्छा मार्ग शिक्षा होता है. शिक्षा के चलते पहले भारत  विश्वगुरु कहलाता था. हम शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इसीलिए जितनी भी क्षमता है उससे केंद्र और राज्य सरकार को ताकत देने का काम करेंगे.

  • जनसुराज के दीघा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह बीजेपी में शामिल हुए
  • बिट्टू सिंह की पत्नी विनीता भी बीजेपी में शामिल हुईं।, वह मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं
  • जनसुराज के कुम्हरार विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी के.सी. सिन्हा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
  •  बड़ी संख्या में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली
  • जनसुराज के मनेर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए

जीना यहां मरना यहां, कहीं नहीं जाऊंगा

गोपाल सिंह ने कहा कि कोई एरोगेंट व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता. प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है. बिट्टू सिंह ने कहा कि अब बीजेपी छोड़कर कही नहीं जाऊंगा, जीना यहां मरना यहां. 

ये लोग बीजेपी की नीतियों से प्रभावित

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता आज बीजेपी में शामिल हुए. इन सभी का बीजेपी में स्वागत है ये सभी लोग मजबूती से बीजेपी में काम करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar BJP, Jan Suraj Candidate, Jan Suraaj Chief Prashant Kishor, Bihar News, Bihar Jan Suraj Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com