विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

बिहार में लुटेरों ने इंडियन बैंक की शाखा से 22 लाख रुपये लूटे, दिन दहाड़े बोला धावा

इस दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए.

बिहार में लुटेरों ने इंडियन बैंक की शाखा से 22 लाख रुपये लूटे, दिन दहाड़े बोला धावा
बिहार में लुटेरों ने इंडियन बैंक की शाखा से 22 लाख रुपये लूटे, दिन दहाड़े बोला धावा (प्रतीकात्मक फोटो)
शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बैंक पर धावा बोला और 22 लाख रुपये से अधिक लूटकर फरार हो गए.

पढ़ें:  नोएडा : हीरो कंपनी के जनरल मैजेनर की कार लूटकर फरार हो गए बदमाश

इस दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, शेखपुरा शहर के कटरा चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के सुबह खुलने के मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में कर लिया.

इसके बाद लुटेरे बैंक से 22.67 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. लुटेरों ने जाने से पहले बैंक गेट बंद कर दिया और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को भी ले गए.

VIDEO-यूपी में 24 घंटे में पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़



पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पुलिस तुरंत बाद बैंक पहुंची, फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है. अधिकारी के अनुसार, शेखपुरा से बाहर जाने वाली सड़कों को सीलकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लुटेरों के सुराग पाने की कोशिश चल रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com