बड़े शहरों से अपने गांव लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए मुश्किलें कम होंने का नाम ही नहीं ले रही है. बिहार के वैशाली में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है. वैशाली के गोरौल में होम क्वारेंटीन होने वाले प्रवासी मजदूरों के सामने नई परेशानियां खड़ी हो गई हैं. सरकारी आदेश के अनुसार इन मजदूरों को होम क्वारेंटीन के लिए घर भेज दिया गया. लेकिन इन मजदूरों के पास इतने बड़े घर नहीं है कि वह परिवार के साथ रहते हुए क्वारेंटीन के नियमों का पालन कर सके. ऐसे में इन श्रमिकों को जंगल और झाड़ में रहना पड़ रहा है.
लोदीपुर पंचायत में गुजरात से लौटे श्रमिको को होम क्वारेंटीन के लिए कह दिया गया. परिवार के साथ छोटे घरों में रहना परिवार के लिए खतरनाक है लिहाजा मजदूर तंबू लगाकर अपने घरों से दूर रह रहे हैं. इन तंबुओं में रहना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है. दिन में चिलचिलाती घूप का कहर और रात में मच्छरों का आतंक उन्हें सोने नहीं देता है. बड़े शहरों को छोड़ अपने गांवों की तरफ लौटे मजदूरों के लिए जीवन और भी मुश्किल हो गया है.
-
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
प्रवासी मजदूरों ने बताया कि इतना कष्ठ होने के बावजूद न तो स्थानीय मुखिया मुलाकात के लिए आया और न ही प्रशासन ने कोई सुध ली. बता दें कि बिहार में कम से कम 242 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या 3,806 हो गई है. राज्य सरकार के अनुसार दूसरे राज्यों से प्रवासियों के आने से मामलों में वृद्धि हो रही है. बिहार सरकार के अनुसार फिलहाल राज्य में कुल 12,291 ब्लॉक पृथक वास चल रहे हैं. इन्हें 15 जून तक बंद कर दिया जाएगा. अब तक 7.94 लाख लोग 14 दिन क्वारेंटीन की अवधि पूरी करने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं.
Video: सुशील मोदी ने वित्त मंत्री को लिखा, 'केंद्र प्रायोजित 66 योजनाओं का खर्च वहन करे केंद्र सरकार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं