- बीजेपी सांसद हरि मांझी का बेटा राहुल कुमार गिरफ्तार
- राहुल कुमार पर पत्नी, मां, बहन और बच्चों से मारपीट का आरोप
- पहले भी नशा करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है राहुल
बिहार के गया से बीजेपी (BJP) सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राहुल कुमार पर कथित रूप से अपनी पत्नी, मां, बहन और बच्चों की पिटाई करने का आरोप है. गया के डीएसपी ने कहा, 'सांसद हरि मांझी ने अपने बेटे के खिलाफ कल शिकायत की थी. मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी नशे में पाया गया था. आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है /और जांच जारी है.' बता दें कि बीजेपी सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार को बीते साल शराब पीने के जुर्म में भी गिरफ्तार किया जा चुका है. तब आरोपी के पिता हरि मांझी ने कहा था कि उन्होंने पुलिस से बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार की शिकायत की थी लेकिन उनके खिलाफ साजिश रची गई और शराब माफिया की जगह उनके बेटे को फंसाया गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की 7 सीटों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 61 हजार पुलिसकर्मी
Bihar: Gaya BJP MP, Hari Manjhi's son Rahul Kumar arrested for allegedly beating up his wife,mother,sister & child.Gaya DSP says,"MP Hari Manjhi called us y'day to complaint against his son. In medical reports, accused was found to be intoxicated. Case registered, probe underway" pic.twitter.com/ZtdbdiffSO
— ANI (@ANI) May 11, 2019
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और यहां शराब का प्रयोग करना अपराध है. नीतीश कुमार सरकार ने शराबबंदी को सख्ती से लागू किया है लेकिन फिर भी लोगों का नशे में पाया जाना सरकार पर सवाल खड़े करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं