विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

बिहार में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह सहित 3 की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, धनजी सिंह रात को अपने आठ से 10 लोगों के साथ अपनी स्कॉर्पियो पर सवार होकर शाहपुर गांव से अमरातलाब की ओर जा रहे थे कि तभी दुर्गापुर गांव की सोन उच्चस्तरीय नहर के पास एक अन्य अपराधिक गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

बिहार में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह सहित 3 की गोली मारकर हत्या
  • धनजी सिंह स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहे थे
  • नहर के पास गोलीबारी शुरू हो गई
  • इसमें धनजी सहित तीन लोगों की मौत हो गई
पटना: बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह और उसके दो सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है. हत्या के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. 

बिहार : पानी पीने के विवाद में बड़े ने छोटे भाई की हत्या की

पुलिस के अनुसार, धनजी सिंह रात को अपने आठ से 10 लोगों के साथ अपनी स्कॉर्पियो पर सवार होकर शाहपुर गांव से अमरातलाब की ओर जा रहे थे कि तभी दुर्गापुर गांव की सोन उच्चस्तरीय नहर के पास एक अन्य अपराधिक गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान दोनों ओर से गोली चली. इस घटना में धनजी सिंह सहित भोजपुर के रहने वाले मंटू सिंह और नोखा क्षेत्र के निवासी शशिकांत तिवारी उर्फ शशि बाबा की मौत हो गई.

सेना ने बिहार पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, दो जवानों के शव कमरे से बरामद हुए थे

सासाराम के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे दो अपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई की आशंका है. पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है व पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
मृतक धनजी प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना प्रमुख का करीबी रहा है और नोखा क्षेत्र से बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका था. चुनाव में हालांकि धनजी हार गया था. नोखा के रहने वाले धनजी कई अपराधिक घटनाओं में कई बार जेल भी जा चुका था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Ranvir Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com