विज्ञापन

"मैं दलित हूं, इसलिए राबड़ी देवी आवास खाली नहीं कर रही", मंत्री नंदकिशोर राम का छलका दर्द

मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड बंगला आवंटित किया गया है. राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है. पढ़िए बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट.

"मैं दलित हूं, इसलिए राबड़ी देवी आवास खाली नहीं कर रही", मंत्री नंदकिशोर राम का छलका दर्द
मंत्री नंदकिशोर राम ने राबड़ी देवी पर बयान दिया.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली नहीं करने पर सियासत तेज हो गई है. मंत्री नंदकिशोर राम ने भी आरजेडी को आड़े हाथ लेते हुए दलित विरोधी पार्टी तक बता दिया. मंत्री नंद किशोर राम ने कहा है कि उन्हें सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से 10 सर्कुलर रोड आवास आवंटित किया गया है, जिसमें वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही हैं. सरकार द्वारा आवंटित सरकारी आवास अभी तक खाली नहीं किया जा रहा है. इसके पीछे उनका दलित होना ही एकमात्र कारण है. 

राबड़ी देवी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

बंगला खाली करने के लिए साल 2025 में भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था. राबड़ी देवी पहले ही कह चुकी हैं कि वो बंगला खाली नहीं करेंगी. नंद किशोर राम ने प्रतिक्रिया देते हुए भावुक हुए और कहा, "उनका यह कहना कि मैं आवास खाली नहीं करूंगी, इसका कारण मेरा दलित होना है. अगर कोई अन्य कारण होता, तो सरकार के निर्देश का पालन किया जाता." उन्होंने दलित होने को अभिशाप तक करार दे दिया.

मंत्री बोले- मेरे लिए पीड़ादायक स्थिति 

मंत्री नंदकिशोऱ राम नें आगे कहा है कि वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. वह राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. 

उन्होंने इस पूरे मामले को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा है कि यह स्थिति उनके लिए पीड़ादायक हैं. बिहार और देशवासियों से अपील करता हूं कि इस मामले को निष्पक्ष रूप से देखा जाए और सरकारी निर्देशों का सम्मान किया जाए.

यह भी पढ़ेंः अभिषेक पर हमले के बाद अब कल्‍याण बनर्जी का विरोध, लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Rabri Devi, 10 Circular Road Residence, Nand Kishore Ram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com