बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी. बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं. सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है. वहीं, मधुबनी में 30, अररिया (12), दरभंगा (12), शिवहर (10), पूर्णियां (नौ), किशनगंज (सात),मुजफ्फरपुर (चार), सुपौल (तीन), पूर्वी चंपारण (दो) और सहरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है.
बिहार और असम में बाढ़ का सितम अभी भी जारी, मरने वालों की संख्या 209 पहुंची
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य में 13 जिलों की 1,269 पंचायतों के 111 प्रखंडों में 88.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पांच नदियां - बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी राज्य में नौ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
बिहार में बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित, जानिए कौन सी ट्रेनें हुईं रद्द, किसका बदला रूट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की आशंका है.
VIDEO: बिहार में बाढ़ की स्थिति फ़िर गंभीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं