बिहार के भोजपुर जिले के आयर गांव में शुक्रवार की दोपहर भास्कर मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस एवं ग्रामीण के बीच झड़प हो गई. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और उन पर पत्थरबाजी की. लोगों ने हाथों में लाठियां ले रखी थी. इनमें एक एएसआई समेत तीन पुलिस जवान जख्मी हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय सीएससी में कराया गया. जानकारी के मुताबिक, जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआई दीपक कुमार, होमगार्ड जवान महेंद्र सिंह एवं एक अन्य जवान शामिल हैं.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में आयर गांव निवासी ओम प्रकाश चौधरी एवं मिथिलेश चौधरी शामिल हैं. जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि आयर गांव स्थित पोखरे पर छठ की पूजा की जाती है. वहीं ग्रामीणों द्वारा भास्कर भगवान की मूर्ति उठाई गई थी. जब थाना प्रभारी द्वारा बोला गया कि सरकार के नए नियम के अनुसार किसी भी मूर्ति को उठाने एवं जुलूस निकालने के लिए मंजूरी ली जाती है तो ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग मूर्ति यही रखते हैं और पोखरा में ही विसर्जन कर देते हैं. कोई जुलूस नहीं निकाला जाता. लेकिन ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजा कर जुलूस निकाला.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूपी से शराब पीकर बिहार लौट रहे थे लोग, पुलिस ने रास्ते से ही किया गिरफ्तार
इसके बाद सूचना मिलने पर जब थाना इंचार्ज वहां पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ कि आप लोगों ने ऐसा क्यों किया? इसी बात को लेकर पुलिस एवं ग्रामीण के बीच झड़प शुरु हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने एक एएसआई समेत दो होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी. एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि इस मामले में 20 नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं