बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (फाइल फट)
पटना:
इसे कहते हैं मियां की जूती मियां के सर. रविवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार के नए उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बहुत डरते हैं. लालू ने दावा किया कि वो छात्र जीवन से मोदी को जानते हैं. सोमवार को लालू यादव की सुरक्षा में हुई कटौती पर राजद के हंगामा पर सुशील मोदी ने पूछा कि क्या डर गए लालू जी. मोदी की बातों से निश्चित रूप से लालू और उनकी पार्टी और उत्तेजित होगी लेकिन मोदी का तर्क था कि एनएसजी कमांडो की सुरक्षा एक स्टैटस सिम्बल बन गया हैं. मोदी ने कहा कि अभी भी ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा के तहत पर्याप्त सुरक्षा बल लालू यादव की सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
पढ़ें: शराबबंदी लागू कराना नोटबंदी से कठिन फ़ैसला : सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा होने से इस बात की जान की गांरटी होती तो तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जान कैसे जाती. हालांकि लालू यादव और उनके परिवार की सुरक्षा में राज्य और केंद्र की तरफ़ से पर्याप्त सुरक्षा बल हैं. इस मुद्दे पर मंगलवार को राजद सदस्यों द्वारा बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने की उम्मीद हैं.
केंद्र सरकार ने अपनी समीक्षा बैठक में पूरे देश में कई लोगों की सुरक्षा में कमी का आदेश दिया हैं. इस आदेश का आधार यही बनाया गया हैं कि अब इनके ऊपर ख़तरे में कमी आयी हैं. बिहार से लालू यादव के अलावा जीतन राम मांझी की सुरक्षा में कमी की गयी हैं.
VIDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deputy Chief Minister Sushil Modi, Lalu Prasad Yadav, Bihar, Sushil Modi