- दरभंगा में 6 साल की बच्ची के रेप मामले को लेकर बिहार विधान परिषद में आरजेडी और कांग्रेस का हंगामा
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को काम न करने वाला और आरोप लगाने वाला बताया,
- विपक्षी एमएलसी गृह मंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी
बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची के रेप वाले मामले में उपजा विवाद आज विधान परिषद पहुंच गया. राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने सदन के अंदर खूब हंगामा किया. सभी एमएलसी वेल के पास तक पहुंच गए थे.हंगामा बढ़ता देख विधान परिषद में मौजूद सीएम नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला और सीधे राजद पर हमला बोल दिया. कहा कि इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है और फालतू में एकदूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.दरअसल इस मुद्दे पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का इस्तीफा भी मांग रहे थे जिसपर सीएम तमतमा गए.
सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग
विधान परिषद के अंदर दरभंगा रेप केस पर हंगामा बढ़ता देख बिहार के मुखिया नीतीश कुमार तमतमा गए. उन्होंने सम्राट चौधरी का इस्तीफा मांग रहे आरजेडी कांग्रेस के एमएलसी नेताओं को खूब सुनाया. नीतीश कुमार की इस दौरान लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से तू-तू मैं भी हो गई. नीतीश कुमार ने गुस्से भरे स्वर में कहा कि इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया है,जब सरकार काम कर रही है तो हंगाम कर रहे हैं.इन लोगों के बातों का कोई मतलब नहीं है.तभी नीतीश कुमार के सामने राबड़ी देवी खड़ी हुईं. देखते ही देखते नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई. नीतीश कुमार और राबड़ी देवी ने एक दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए.इस दौरान सीएम नीतीश का पारा लगातार हाई रहा. विधान परिषद हंगामा करते विपक्षी एमएलसी सभी वेल के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. वेल में ताली बजाकर खूब नारेबाजी की. यही नहीं सीएम नीतीश कुमार हाय-हाय के भी नारे लगे.
सीएम नीतीश का माइक ही बंद कर दिया
तभी कुछ ऐसा हुआ कि विधान परिषद में जब मुख्यमंत्री बोल रहे थे उनकी माइक को भी बंद कर दिय गया.सीएम नीतीश कुमार का माइक बंद करने पर हंगामा और बढ़ गया. आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि किसके इशारे पर नीतीश कुमार का माइक बंद किया गया? नीतीश कुमार जो कह रहे थे उसे सभी को सुनने का अधिकार था.कैसी स्थिति आ गई है जहां मुख्यमंत्री का माइक बंद कर दिया जा रहा है.इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं