बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के पुत्र ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने उसका शव सोमवार को खान के पटना स्थित सरकारी आवास के एक कमरे से बरामद किया है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान जाहिद खान ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने एक कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
फंदे से लटका मिला शव
बताया जा रहा है कि वह रविवार की रात खाना खाकर एक कमरे में सोया थे और सुबह जब वह नहीं उठे, तब लोगों ने उसके कमरे में झांका, तब वहां उसका फंदे से लटकता शव मिला. आयान जाहिद खान कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र थे. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. शकील अहमद खान कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. शकील अहमद खान बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुदकुशी
— NDTV India (@ndtvindia) February 3, 2025
बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे आयान ने की खुदकुशी. सरकार आवास पर बेटे के कमरे में मिला शव, सदमे में परिवार #congress | #bihar pic.twitter.com/eiD8V95hFo
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सचिवालय थाना पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. इधर, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखकर कहा है, "एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं. बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया. मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है. लेकिन एक पिता-माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास."
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं