विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

बिहार में बाढ़: तत्‍काल सहायता देने के लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

नीतीश ने उम्मीद जताई कि जैसे केंद्र ने संसाधन की मदद देने में मुस्तैदी दिखाई वैसे ही एक बार नुकसान का आकलन होने पर पैसे की कोई कमी नहीं होने देगा.

बिहार में बाढ़: तत्‍काल सहायता देने के लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में बाढ़ से मृतकों की संख्‍या 202 तक पहुंच गई है. बाढ़ का पानी सारण और समस्तीपुर जिलों के नए इलाकों में प्रवेश करने के साथ इस साल 1 करोड़ 20 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. वहीं शनिवार को सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माना कि इस वर्ष की बाढ़ अप्रत्याशित और अभूतपूर्व हैं. लेकिन नीतीश ने बाढ़ की भीषण स्थिति का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार से मदद मांगने के कुछ घंटों के अंदर सेना और एनडीआरएफ के जवानों को विशेष विमान से रहत और बचाव कार्य के लिए भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया. नीतीश ने उम्मीद जताई कि जैसे केंद्र ने संसाधन की मदद देने में मुस्तैदी दिखाई वैसे ही एक बार नुकसान का आकलन होने पर पैसे की कोई कमी नहीं होने देगा.

नीतीश ने लोगों को आश्‍वस्‍त किया कि लोगों को सब चीज के लिए सहयता दी जाएगी. उन्‍होंने कहा, 'सरकार अपनी तरफ से कर रही है, चुनौती है, मुकाबला करेंगे. सब लोग को आश्‍वस्‍त करना चाहूंगा कि कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ित का पहला हक़ है. किसी को न अनुमान होता है, न जानकारी रख पाते हैं. कुदरत इम्तहान ले रहा है. जो पीड़ित हैं उनकी सहयता करें. अभी का जो समय है एक एक आदमी को फील्ड में कूदना है.' नीतीश ने घोषणा की है कि पानी काम होने के बाद वो खुद एक एक रहत शिविर में जाकर लोगों से मिलेंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे.

पिछले पांच दिनों के दौरान करीब 6 लाख 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और उनमें से 4 लाख 23 हजार लोग 1336 कैंप में फ़िलहाल शरण लिए हुए हैं.

VIDEO: मुख्‍यमंत्री ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com